Rajasthan News
Rajasthan News : राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर लाल डूडी का शनिवार को निधन हो गया। 62 साल की उम्र में डूडी का निधन हो गया। पिछले दो साल से ब्रेन हेमरेज के कारण वे कोमा में थे। किसान नेता के रूप में पहचान रखने वाले डूडी राजस्थान में 2013 से 2018 तक नेता प्रतिपक्ष भी रहे। इसके अलावा, वे बीकानेर से सांसद भी रह चुके हैं। उनकी पत्नी सुशीला डूडी वर्तमान में कांग्रेस की विधायक हैं।
ब्रेन हेमरेज के बाद से डूडी कोमा में थे। वे लंबे समय से बीकानेर के नोखा मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे। 2023 में ब्रेन हेमरेज के बाद उनकी हालत गंभीर हो गई थी, जिसके बाद उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल से एयर एम्बुलेंस के जरिए गुड़गांव के मेदांता अस्पताल शिफ्ट किया गया। हालांकि, उनकी स्थिति में सुधार न होने के कारण उन्हें बीकानेर लौटाया गया और वे कोमा में चले गए।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने डूडी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने X पर लिखा, “राजस्थान विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री रामेश्वर डूडी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने परमधाम में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”
डूडी कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में शामिल थे। वर्तमान में उनकी पत्नी सुशीला डूडी नोखा विधानसभा से विधायक हैं। अपने राजनीतिक करियर में डूडी ने एक बार विधानसभा और एक बार लोकसभा का चुनाव जीतकर राजनीति में पहचान बनाई। बीते कुछ दिनों से उनकी तबियत गंभीर रूप से खराब थी, और इसी दौरान कांग्रेस के कई बड़े नेता उन्हें देखने उनके पैतृक आवास पर भी पहुंचे थे।
Kota Mayor Election: कोटा नगर निगम के मेयर चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला…
Harshvardhan Singh Banka Case: बिहार के बांका में महिला से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल…
bhadrapada-purnima-2026-date-puja-shubh-muhurat: भाद्रपद महीने की पूर्णिमा को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया जाता है। इस…
Seema Asian Games Bronze: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर…
Ganpati Idol Break: 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा को…
Gyanesh Kumar Meerut-Varanasi Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मेरठ और वाराणसी दौरे…