उत्तर प्रदेश

सपा वरिष्ठ विधायक सुधाकर सिंह का लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन, अखिलेश यादव सीधे पहुंचे अस्पताल

UP News: उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद की घोसी विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले सपा के वरिष्ठ विधायक सुधाकर सिंह का गुरुवार सुबह लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। 67 वर्षीय नेता की मौत की पुष्टि उनके बेटे डॉ. सुजीत सिंह ने की। उनके निधन की खबर से पूर्वांचल से लेकर लखनऊ तक राजनीतिक गलियारे शोक में डूब गए।

कैसे बिगड़ी अचानक तबियत

जानकारी के मुताबिक, 17 नवंबर की रात दिल्ली में मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी के रिसेप्शन में शामिल होने के बाद अचानक विधायक की तबीयत बिगड़ने लगी। पार्टी से लौटते समय दिल्ली एयरपोर्ट पर उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके बाद उनकी स्थिति लगातार खराब होती गई। वाराणसी पहुंचने पर हालात गंभीर दिखे तो उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उनकी स्थिति नाजुक है और उन्हें बेहतर उपचार के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया। मंगलवार को सुधाकर सिंह को एयर एंबुलेंस से लखनऊ के मेदांता अस्पताल लाया गया, जहाँ दो दिन तक उन्हें क्रिटिकल केयर में रखा गया। लेकिन गुरुवार सुबह लगभग 6 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

हार्ट से जुड़ी समस्या

उनके बेटे सुजीत सिंह के अनुसार, सुधाकर सिंह को पहले से हार्ट से जुड़ी समस्या थी और साल 2022 में उनका पेसमेकर लगाया गया था। डॉक्टरों का कहना है कि रिसेप्शन से वापसी के दौरान अचानक आई तकलीफ ने उनकी पुराने हृदय रोग को और जटिल कर दिया। सुधाकर सिंह हाल ही में हुए उपचुनाव में अपनी शानदार जीत के चलते सुर्खियों में थे, जहाँ उन्होंने भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को बड़े अंतर से मात दी थी। घोसी क्षेत्र में उन्हें एक बेहद लोकप्रिय और प्रभावशाली नेता माना जाता था।

अखिलेश यादव सीधे अस्पताल पहुंचे

उनके निधन की खबर मिलते ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार सुबह सीधे मेदांता अस्पताल पहुँचे। उन्होंने दिवंगत विधायक के बेटे को सांत्वना दी और कहा कि पार्टी ने एक जमीनी, मिलनसार और दृढ़ नेता को खो दिया है। सुधाकर सिंह के निधन ने घोसी विधानसभा और पूर्वांचल की राजनीति में एक गहरी शून्यता छोड़ दी है।

ये भी पढ़े: अलवर में ‘क्लोरीन कोड-रेड’: फैक्ट्री में गैस रिसाव का अलार्म बजते ही दौड़ी एजेंसियां, मिनट-दर-मिनट ऐसे हुआ बड़े ऑपरेशन का अभ्यास

Shagun Chaurasia

Recent Posts

दिल्ली में 11 KM लंबा छठ घाट तैयार, नितिन नवीन ने किया उद्घाटन; साफ पानी से लेकर CCTV तक की सुविधा

Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…

4 hours ago

IIT खड़गपुर में शुरू होगी MD की पढ़ाई, 6 स्पेशलाइजेशन में मिलेंगी 12 सीटें

IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…

4 hours ago

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से पारण तक चार दिनों का पूरा कैलेंडर

Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…

5 hours ago

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

6 hours ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

6 hours ago