Serial Killer Ravinder Kumar
Serial Killer Ravinder Kumar : दिल्ली की अदालत ने शनिवार को एक हैवान दरिंदे को एक बार फिर गुनहगार करार दिया। 35 साल के रविंद्र कुमार के जुर्म की दास्तान इतनी खौफनाक है कि सुनकर किसी का भी रूह कांप जाए। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष ने पुख्ता सबूत पेश किए हैं और आरोपी की सफाई में कोई दम नहीं है। अब उसे 28 अगस्त को सजा सुनाई जाएगी।
यह मामला 2014 का है। ढाई साल की मासूम अचानक घर से गायब हो गई थी। कुछ घंटों बाद उसकी लाश मिली। पुलिस की तफ्तीश ने रविंद्र कुमार तक पहुंचा। उसकी गिरफ्तारी किया। पूछताछ के दौरान जो खुलासा हुआ, उसने पुलिस के भी होश उड़ा दिए। रविंद्र ने खुद कुबूल किया कि वो अब तक 30 बच्चियों को शिकार बना चुका है।
2015 में छह साल की बच्ची के अपहरण, बलात्कार और हत्या के लिए उसे उम्रकैद की सजा मिली थी। मजबूत चार्जशीट के बाद मई 2023 में अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई और कहा कि इसमें कोई दया की जगह नहीं है। तबसे वो सलाखों के पीछे हैं।
उत्तर प्रदेश के कासगंज का रहने वाला रविंद्र कुमार मजदूर परिवार से ताल्लुक रखता है। पिता प्लंबर और मां घरेलू काम करती थीं। 2008 में काम की तलाश में दिल्ली आया, लेकिन यहां नशे और पोर्न फिल्मों की लत ने उसे हैवान बना दिया। उसी साल उसने पहली बच्ची का रेप और हत्या की थी। पकड़ा नहीं गया और उसका बढ़ता चला गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि 2008 से 2015 के बीच Serial Killer Ravinder Kumar ने 15 से 30 मासूमों के अपहरण, बलात्कार और हत्या की वारदातों को कबूला है। उसने इन वारदातों का विस्तृत वर्णन किया, जिससे कई संदिग्धों की क्लीन चिट भी संभव हुई।
वह रोजाना लगभग 40 किलोमीटर तक पैदल घुमता और कामधंधों या झुग्गियों में बच्चों को लुभा कर अपने साथ ले जाता था, फिर सुनसान जगहों पर उनकी हत्या करता और शवों के साथ भी दुर्व्यवहार करता था।
ये भी पढ़े : “CID में तैनात एएसपी की परिचित कर रहे मदद”, नितेश के भाई प्रमोद का बड़ा आरोप
अदालत ने रविंद्र कुमार को भारतीय न्याय संहिता की धारा 302 (हत्या) और 363 (अपहरण) के तहत दोषी करार दिया। अदालत ने साफ कहा, “उसका अपराध अमानवीय और निर्मम है। न समाज को, न अदालत को और न ही कानून को उसके लिए किसी नरमी की गुंजाइश है।” यह सिर्फ एक कातिल की कहानी नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए चेतावनी है।
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…