Dangerous foggy night on Yamuna Expressway
Yamuna Expressway Accident: उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह घना कोहरा जानलेवा साबित हुआ। मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में 127 किलोमीटर माइलस्टोन के पास सुबह करीब 3:30 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 80 से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उस समय दृश्यता लगभग शून्य थी। कोहरे के कारण एक वाहन के रुकते ही पीछे से आ रही गाड़ियां संभल नहीं पाईं और देखते ही देखते सात बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी भयावह थी कि कई वाहनों में जोरदार धमाके के साथ आग लग गई। जलती बसों में फंसे यात्रियों की चीख-पुकार दूर तक सुनाई दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने और फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई लोग गंभीर रूप से झुलसे हुए मिले, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों को मथुरा जिला अस्पताल, वृंदावन के 100 शैय्या अस्पताल और गंभीर रूप से घायलों को SN मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर किया गया है। प्रशासन के अनुसार, 38 घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 39 का इलाज बलदेव सीएचसी में चल रहा है।
हादसे में बच गए लोगों की आंखों देखी रोंगटे खड़े कर देने वाली है। कानपुर निवासी अमन यादव ने बताया कि वह दोस्तों के साथ बांके बिहारी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी घने कोहरे में अचानक उनकी कार को टक्कर लगी और पीछे से कई वाहन आकर भिड़ते चले गए। वहीं हमीरपुर की नसीमा ने बताया कि उनकी बस दूसरी बस से टकराने के बाद आग की लपटों में घिर गई, किसी तरह जान बची, लेकिन उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद आगरा से नोएडा की ओर जाने वाले एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे बाद में पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों से नियंत्रित किया। मंडल आयुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने पुष्टि की है कि 10 मौतें हुई हैं, चार शवों की पहचान हो चुकी है और बाकी की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।
ये भी पढ़े: स्मॉग की गिरफ्त में उत्तर भारत, दिल्ली-NCR में सांस लेना बना जंग, जाने अचानक क्यों जहरीली हुई हवा?
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…