Categories: Othersदेश

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी…IMD ने जारी किया लू और धूलभरी हवा का अर्लट

Weather Report : देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी का कहर जारी है. जिसके कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ा गई हैं. तेज धूप, उमस और लू के चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. जहां रविवार को राजधानी का तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं राजधानी में आज अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. बीते दिनों में अधिकतम तापमान यह बढ़ोतरी सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक है.

IMD के अनुसार 12 जून तक गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना नहीं है. दिल्ली वासियों को अगले कुछ दिन और सतर्क रहने की आवश्यकता है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भी दिल्ली-एनसीआर में आज धूल भरी हवाएं चलने की संभावना जताई है. वहीं देश के बाकी हिस्सों में भी मौसम का हाल ऐसा ही हैं.

उत्तर प्रदेश में लू का कहर, 19 जिलों में अलर्ट

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश में भी भीषण गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है. मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के कई हिस्सों में सक्रिय मौसमी तंत्र समाप्त हो गए हैं जिसके कारण वातावरण शुष्क हो गया है और विकिरणीय ऊष्मन में वृद्धि हो रही है. इसका सीधा असर तापमान पर हो रहा है. राज्य के 19 जिलों में मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है. खासकर राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी क्षेत्र, जैसे आगरा, ब्रज और बुंदेलखंड में धूलभरी हवाओं के साथ लू चलने की संभावना है.

ये भी पढ़ें : मोदी सरकार के 11 साल पूरे… एक दशक में तेज हुई या थम गई देश की रफ्तार ?

मध्य प्रदेश में नौतपा से भी ज्यादा गर्मी

मध्य प्रदेश में इन दिनों इस बार नौतपा से भी अधिक गर्मी दर्ज की जा रही है. आंधी और बारिश में गिरावट होने के कारण राज्य में तापमान लगातार बढ़ रहा है. मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान में आगामी दिनों में 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि का पूर्वानुमान जताया है.

बिहार के 26 जिलों में येलो अलर्ट

दे के बाकी राज्य की तरह बिहार में भी गर्मी की रफ्तार तेज हो रही है. हाल के दिनों में बारिश नहीं होने से राज्य के तापमान में तेज़ी से बढ़ोतरी दर्ज किया गया है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य के 26 जिलों में अगले दो दिनों तक येलो अलर्ट जारी किया गया है. पटना समेत कई हिस्सों में तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण ‘हॉट डे’ जैसे हालात बन गए हैं. मौसम विभाग के अनुसार10 जून की देर रात से मौसम में बदलाव के संकेत हैं और गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

2 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

2 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

2 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

2 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

2 hours ago

KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…

3 hours ago