Thane Train Tragedy : महाराष्ट्र के ठाणे से एक बड़ा मामला सामने आया है. रिपोर्ट के अनुसार दिवा-कोपर रेलवे स्टेशन के बीच सोमवार को एक चलती ट्रेन से कई यात्री रेलवे ट्रैक पर गिर गए. इस हादसे में 5 लोगों की मौत की खबर भी सामने आ रही है. घटना को लेकर सेंट्रल रेलवे द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि ट्रेन में अत्यधिक भीड़ होने के कारण यात्री गिर गए.
सेंट्रल रेलवे द्वारा जारी बयान में कहा गया कि सीएसएमटी की ओर जा रहे कुछ यात्री ठाणे के मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिर गए. ट्रेन में अत्यधिक भीड़ के कारण यह दुर्घटना हुआ है. हादसे के बाद प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा. दुर्घटना की जांच शुरू हो गई है. वहीं इस हादसे के कारण स्थानीय सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं.
ये भी पढ़ें : उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी…IMD ने जारी किया लू और धूलभरी हवा का अर्लट
मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने मीडिया को बताया कि कसारा जाने वाली ट्रेन के गार्ड ने सुबह करीब साढ़े नौ बजे नियंत्रण कक्ष को सूचना दी कि दिवा-कोपर रेलवे स्टेशन के बीच पटरियों पर कुछ यात्री घायल अवस्था में हैं. उन्होंने बताया कि घायलों को निकटवर्ती अस्पतालों में ले जाया गया है.हालांकि अधिकारियों ने अभी तक यह पुष्टि नहीं की है कि यात्री किस ट्रेन से गिरे. ठाणे स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि कम से कम पांच घायल यात्रियों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बताया जा रहा है कि ट्रेन में बहुत भीड़ होने के यात्री ट्रेन के दरवाजे पर लटककर यात्रा कर रहे थे जिसके कारण यह हादसा हुआ. हादसे का कई वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें यात्रियों को ट्रेन से गिरते साफ-साफ देखा जा सकता है.
Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…
Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…
Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…
Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…
Silver Price Today: चांदी की कीमतों में आज नरमी देखने को मिली है। भारत में…
Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…
View Comments