Raja Raghuvanshi Murder Case : मेघालय हनीमून मर्डर केस में एक सनसनीखेज मोड़ सामने आया है. इंदौर के नवविवाहित कपल राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के केस में पुलिस को अब एक ऐसा CCTV फुटेज मिला है, जिसने मामले में एक नया ट्विस्ट ला दिया है. शिलांग पुलिस को एक CCTV फुटेज मिला है जिसमें दोनों एक होटल से आते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में सोनम अपने पति से अलग होकर किसी से मोबाइल पर चैट करती हुई दिखाई दे रही है.
अब शिलांग पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या सोनम अपने पति की हत्या की साजिश रच रही थी और क्या वह सुपारी किलर्स को लोकेशन शेयर कर रही थी?इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी सवाल तेजी से उठ रहा है. हालांकि शिलांग पुलिस का मानना है कि CCTV फुटेज इस पूरे केस को सुलझाने में महत्वपूर्ण सुराग साबित हो सकता है. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि सोनम फोन में किससे चैट कर रही थी और क्या वह लोकेशन शेयर करके किलर्स को गाइड कर रही थी.
बता दें कि राजा और सोनम दोनों की शादी 11 मई को हुई थी. जिसके नौ दिन बाद 20 मई को दोनों हनीमून पर मेघालय रवाना हुए. 22 मई को कपल किराए के स्कूटर से मावलखियाट गांव पहुंचा, जहां से वे 3,000 से अधिक सीढ़ियां उतरकर नोंग्रियाट गांव में स्थित 'लिविंग रूट्स ब्रिज' देखने गए. वे वहीं के शिपारा होमस्टे में रुके और 23 मई की सुबह चेकआउट कर निकल गए.लेकिन इसके बाद से दोनों लापता हो गए थे.
24 मई को शिलांग-सोहरा मार्ग पर एक कैफे के बाहर लावारिस हालत में उनका स्कूटर मिला. इसके बाद 2 जून को वेईसावडॉन्ग झरने के पास एक गहरी खाई में राजा का सड़ा-गला शव बरामद हुआ. मामले में मोड़ तब आया जब 9 जून को सोनम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सरेंडर कर दिया. फिलहाल पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…
Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…
Silver Price Today: चांदी की कीमतों में आज नरमी देखने को मिली है। भारत में…
Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…
jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…
IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…