Espionage case : हिसार के स्थानीय एक स्थानीय अदालत ने सोमवार को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ज्योति मल्होत्रा की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है अब इस मामले में अगली सुनवाई 23 जून को होगी। ज्योति सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हिसार न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनील कुमार की अदालत में पेश हुई. जहां सुनवाई के बाद उसकी न्यायिक हिरासत दो सप्ताह के लिए बढ़ा दी।
ज्योति मल्होत्रा के वकील कुमार मुकेश ने फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि अदालत ने ज्योति मल्होत्रा की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है और इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 23 जून की तारीख तय की है। बता दें कि हिसार पुलिस ने 16 मई को जासूसी के शक में ज्योति को गिरफ्तार किया था। बाद में अदालत ने उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था.रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद आगे की पूछताछ के लिए पुलिस की याचिका पर अदालत ने इसे चार दिन के लिए बढ़ा दिया। मल्होत्रा यूट्यूब चैनल "ट्रैवल विद जेओ" चलाते थे।
बता दें कि 16 मई को ज्योति को न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन से हिरासत में लिया गया. जिसके बाद ज्योति के खिलाफ सरकारी गोपनीयता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया। हिसार पुलिस ने पहले कहा था कि ऐसा कोई साक्ष्य सामने नहीं आया है जिससे पता चले कि मल्होत्रा के पास किसी भी सैन्य या रक्षा संबंधी जानकारी तक पहुंच थी, लेकिन दावा किया कि वह कुछ लोगों के संपर्क में थीं और उन्हें पता था कि वे पाकिस्तानी खुफिया एजेंट हैं।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि वह नवंबर 2023 से पाकिस्तानी उच्चायोग के कर्मचारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के संपर्क में थी। भारत ने जासूसी में कथित संलिप्तता के कारण 13 मई को दानिश को निष्कासित कर दिया था। पुलिस ने यह भी दावा किया है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियां मल्होत्रा को अपनी संपत्ति के रूप में विकसित कर रही थीं।
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…