Sonam Raghuvanshi News : मध्य प्रदेश, मेघालय और उत्तर प्रदेश तक फैले राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में नया मोड़ तब आया, रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में वाराणसी-गाजीपुर राजमार्ग पर एक ढाबे से हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस का आरोप है उसने कथित तौर पर अपने प्रेमी और भाड़े के हत्यारों की मदद से मेघालय में अपने हनीमून के दौरान अपने पति की हत्या की साजिश रची थी। इस मामले में एक और नया खुलासा हुआ है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सोनम के पिता देवी सिंह रघुवंशी की इंदौर में एक छोटी सी प्लाईवुड फैक्ट्री है। उसी फैक्ट्री में राज कुशवाह नामक युवक काम करता था, जो उम्र में सोनम से लगभग पांच साल छोटा है। सोनम अक्सर फैक्ट्री आती-जाती रहती थी, जहां वह अकाउंट्स और स्टाफ मैनेजमेंट से जुड़ी कुछ जिम्मेदारियां निभाती थी। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।
फैक्ट्री कर्मचारियों ने कई बार दोनों को साथ बातचीत करते देखा था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह रिश्ता इतना गंभीर मोड़ ले लेगा। पुलिस ने राज कुशवाह को भी हिरासत में ले लिया है। मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस राज और फैक्ट्री से जुड़े सभी रिकॉर्ड खंगाल रही है। साथ ही दोनों के मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स की भी जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि हत्या की साजिश कब और कैसे रची गई।
वहीं इस मामले में सोनम के पिता ने मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा मैं किसी भी राज को नहीं जानता, मुझे सिर्फ राजा रघुवंशी के बारे में जानकारी है. मेरी बेटी के खिलाफ लगाए जा रहे आरोप गलत। इस मामले में पुलिस भी जुड़ी है। मैं पुलिस को मानहानी का नोटिस भेजूंगा। हालांकि बाद में सोनम और राज के रिश्ते पर मीडिया के सवाल पर पिता ने कहा कि मैं जिस राज को जानता हूं वो वह फैक्ट्री में मेरे पास काम करता है.लेकिन वो वही राज कुशवाहा है ये मैं नहीं कह सकता.
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…