Categories: बिहार

बिहार में 12 जून को इंडी गठबंधन की बैठक, विधानसभा चुनाव को लेकर होगी चर्चा

Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव होने में कुछ महीने ही बचे हैं, उससे पहले राजनीतिक दल पूरी सक्रियता के साथ अपनी सियासी गोटियां सेट करने में लगे हैं. राज्य में जहां जदयू, लोजपा और बीजेपी वाला एनडीए गठबंधन अपनी विधानसभा सीटों को लेकर चर्चा में जुटा हुआ है. तो वहीं इंडी गठबंधन भी अब मंथन में जुट गया है. यही वजह है कि बिहार में इंडी गठबंधन की चौथी बैठक होने वाली है.

तेजस्वी यादव करेंगे अध्यक्षता

बैठक को लेकर विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी के मुताबिक 12 जून को इंडी गठबंधन की बैठक बुलाई गई है जिसकी अध्यक्षता तेजस्वी यादव करेंगे. इस बैठक में इंडी गठबंधन के को-ऑर्डिनेशन कमेटी के सदस्य शामिल होंगे. इसके अलावा बैठक में सभी उप मितियों के सदस्य भी मौजूद रहेंगे. बताया जा रहा है कि यह बैठक तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर बुलाई गई है.

पशुपति पारस के गठबंधन में शामिल होने की चर्चा

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले इंडी गठबंधन की यह चौथी बैठक होगी. कहा जा रहा है कि इस बैठक में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के इंडी गठबंधन में शामिल होने को लेकर भी चर्चा हो सकती है. RLJP के अध्यक्ष पशुपति पारस लालू प्रसाद यादव से मुलाकात भी कर चुके हैं. वहीं, इस बैठक में गठबंधन का जिला स्तर पर प्रचार प्रसार हो, सोशल एवं डिजिटल मीडिया पर गठबंधन की बातों को प्रसारित करना समेत कई बिंदुओं पर चर्चा की जा सकती है.

17 अप्रैल को हुई थी पहली बैठक

दरअसल, इंडी गठबंधन की पहली बैठक 17 अप्रैल को आरजेडी के प्रदेश कार्यालय में हुई थी. जहां तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में गठबंधन में शामिल सभी 6 दलों के बड़े नेता शामिल हुए थे. जिसमें यह निर्णय लिया गया कि तेजस्वी यादव को इस गठबंधन के कोऑर्डिनेशन कमेटी का अध्यक्ष बनाया जाए.

कोऑर्डिनेशन कमेटी के 13 सदस्यों को बनाने को लेकर बात

बैठक के बाद बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने तेजस्वी यादव के कोऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष के नाम की घोषणा की थी. साथ ही इस पहली बैठक में कोऑर्डिनेशन कमेटी के 13 सदस्यों को बनाने को लेकर भी बात कही गई थी. इंडी गठबंधन की दूसरी बैठक 24 अप्रैल को कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में हुई थी. हालांकि बैठक 2 बजे बुलाई गई थी लेकिन आरजेडी नेता तेजस्वी यादव 3 बजे बैठक में शामिल हुए थे. इस बैठक में गठबंधन में 21 सदस्य बनाने का फैसला किया गया था.

मुकेश सहनी की पार्टी ने किया था आयोजन

इसके बाद इंडी गठबंधन की तीसरी बैठक 4 मई को पटना के दीघा स्थित रिसॉर्ट में हुई थी. जिसको लेकर चर्चा है कि इस बैठक को मुकेश सहनी की पार्टी की तरफ से आयोजित किया गया था. इस बैठक में गठबंधन के सभी 6 दलों के 38 जिलों के जिलाध्यक्ष और जिला महामंत्री को बुलाया गया था. इस बैठक में जिला स्तर पर सभी घटक दलों के कोऑर्डिनेशन कमेटी बनने पर प्रस्ताव पारित हुआ था.

मुकेश सहनी का कहना है कि आगामी विधानसभा चुनाव में इंडी गठबंधन के नेतृत्व को लेकर सहमति नहीं बन पाई है. हालांकि आरजेडी, मुकेश सहनी की पार्टी VIP और वाम दलों की तरफ से तेजस्वी के नाम पर सहमति बन गई है, लेकिन कांग्रेस की तरफ से अभी तक तेजस्वी के नाम को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है. उन्होंने बताया कि 12 जनवरी को इंडी गठबंधन की चौथी बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में इंडी गठबंधन के को-ऑर्डिनेशन कमेटी के सदस्य शामिल होंगे.

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

9 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago