Shahrukh Khan's birthday
Shahrukh Khan's birthday : शाहरुख खान ने आज 60 साल के हो गए है। इस खास मौके पर शनिवार रात उनके प्रशंसक बड़ी संख्या में उनके घर ‘मन्नत’ के बाहर जुट गए। बताया जा रहा है कि किंग खान ने इस बार अपना बर्थडे परिवार और दोस्तों के साथ अलीबाग में मनाया। इसके बावजूद, मन्नत के बाहर फैंस की भारी भीड़ देखने को मिली, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मेहनत करनी पड़ी।
शाहरुख खान के अलीबाग वाले घर में उनके जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे। यह एक प्राइवेट पार्टी थी, जिसमें सिर्फ चुनिंदा मेहमानों को आमंत्रित किया गया था। करण जौहर ने पार्टी की कुछ इनसाइड तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वे रानी मुखर्जी के साथ पोज देते नजर आए। वहीं, फराह खान ने भी शाहरुख के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की।
मन्नत पहुंचने के बावजूद भले ही फैंस को शाहरुख खान की एक झलक नहीं मिल पाई, लेकिन उनकी दीवानगी ज़रा भी कम नहीं हुई। लोग हाथों में शाहरुख के पोस्टर और बैनर लिए नजर आए और जोरदार तरीके से उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। फैंस ने सड़क पर ही केक काटकर अपने चहेते स्टार का बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान “भारत की शान शाहरुख खान” के नारे गूंजते रहे। कई फैंस देर रात तक मन्नत के बाहर डटे रहे, और उनके सेलिब्रेशन के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
बताया जा रहा है कि शाहरुख खान इस समय अपने घर मन्नत में नहीं रह रहे हैं, क्योंकि वहां बड़े पैमाने पर रिनोवेशन का काम चल रहा है। इसी वजह से किंग खान ने फिलहाल मुंबई में किराए का घर लिया हुआ है। वे पाली हिल स्थित ‘पूजा कासा’ नाम की बिल्डिंग में ठहरे हुए हैं, जहां उन्होंने दो लग्जरी अपार्टमेंट किराए पर लिए हैं
शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस को एक बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है। उनकी आने वाली फिल्म ‘किंग’ को लेकर एक अहम अनाउंसमेंट होने की उम्मीद है। इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और सुहाना खान भी नजर आएंगी।
Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…
Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…
Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…
Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…