मनोरंजन

शाहीन भट्ट की सगाई से उठा पर्दा, कौन हैं आलिया के होने वाले जीजा?

Shaheen Bhatt Ishaan Mehra: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के परिवार में खुशियों की लहर दौड़ गई है। उनकी बहन शाहीन भट्ट ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए सगाई कर ली है। शाहीन ने अपने लॉन्ग-टर्म बॉयफ्रेंड ईशान मेहरा के साथ इस नए सफर की शुरुआत की जानकारी सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर दी, जिसके बाद फैंस और फिल्मी सितारों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दीं।

सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

शाहीन भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ईशान मेहरा के साथ कुछ खास तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में उनकी एंगेजमेंट रिंग साफ नजर आ रही है, जिसने इस रिश्ते को ऑफिशियल बना दिया। पोस्ट के साथ उन्होंने एक प्यारा सा कैप्शन लिखा, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। इसके बाद कमेंट सेक्शन में बधाइयों की झड़ी लग गई।

सेलेब्स ने दी बधाई

शाहीन की इस खुशखबरी पर कई सेलिब्रिटीज ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। नव्या नवेली नंदा और अनन्या पांडे समेत कई सितारों ने उनके नए जीवन के लिए खुशी जताई।

कौन हैं ईशान मेहरा?

अब सवाल यही है कि आखिर आलिया भट्ट के होने वाले जीजा कौन हैं? ईशान मेहरा एक स्पोर्ट्स और फिटनेस कोच हैं। सोशल मीडिया पर वे काफी एक्टिव रहते हैं और फिटनेस से जुड़ा कंटेंट शेयर करते हैं। उनका प्रोफाइल जिम वर्कआउट और हेल्दी लाइफस्टाइल से भरा हुआ है।

शाहीन भट्ट का प्रोफेशन

शाहीन भट्ट सिर्फ एक स्टार सिब्लिंग नहीं, बल्कि खुद एक टैलेंटेड राइटर और फिल्ममेकर हैं। वह आलिया भट्ट के साथ मिलकर ‘इटरनल सनशाइन’ नाम की प्रोडक्शन कंपनी की को-फाउंडर भी हैं। हालांकि, शाहीन आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन इस सगाई ने उन्हें अचानक सुर्खियों में ला दिया है।
शाहीन भट्ट और ईशान मेहरा की सगाई ने बॉलीवुड में खुशियों का माहौल बना दिया है। अब फैंस को इंतजार है इस रिश्ते के अगले कदम का क्या जल्द ही शादी की तारीख भी सामने आएगी?

ये भी पढ़ें: क्या ‘भूत बंगला’ तोड़ेगी अक्षय कुमार का ओपनिंग रिकॉर्ड या फिर रह जाएगी पीछे? रिलीज से पहले जानिए टॉप 7 धमाकेदार शुरुआत वाली फिल्में

Shagun Chaurasia

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

28 minutes ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

3 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

3 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

4 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

4 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

4 hours ago