मनोरंजन

शाहिद कपूर ने शुरू की Farzi 2 की शूटिंग, सोशल मीडिया पर दिया ये बड़ा अपडेट

Shahid Kapoor Gives Update on Farzi 2: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid kapoor) इन दिनों अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘ओ रोमियो’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। अब इस फिल्म के बाद शाहिद अपने बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर चुके हैं। उन्होंने लोकप्रिय थ्रिलर वेब सीरीज ‘फर्जी’ के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा की।

दरअसल, काफी समय से दर्शक 'फर्जी' के दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे थे। साल 2023 में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आए पहले सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब करीब तीन साल बाद इस सीरीज के अगले सीजन की शूटिंग शुरू हो चुकी है। शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा कर इस खबर की पुष्टि की, जिससे फैंस के बीच उत्साह और बढ़ गया है।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सेट से जुड़ी तस्वीरें शेयर कीं। इन ब्लैक एंड व्हाइट फोटोज के कोलाज के साथ उन्होंने लिखा- 'फर्जी डे 1 शूट।' इस पोस्ट के बाद साफ हो गया कि सीरीज के दूसरे सीजन की शूटिंग आधिकारिक रूप से शुरू हो चुकी है। पिछले महीने ही मेकर्स और शाहिद कपूर ने 'फर्जी 2' को लेकर पुष्टि की थी, जिसके बाद से ही दर्शकों में इसे लेकर काफी उत्सुकता देखी जा रही है।

पहले सीजन को मिला था शानदार रिस्पॉन्स

'फर्जी' का पहला सीजन साल 2023 में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुआ था, जिसे निर्देशक जोड़ी राज और डीके ने बनाया था। इस सीरीज में शाहिद कपूर ने सनी नाम के किरदार को निभाया था। कहानी नकली नोटों के कारोबार, लालच और एक ईमानदार पुलिस अधिकारी माइकल के बीच की टक्कर पर आधारित थी।

इस थ्रिलर सीरीज में शाहिद कपूर के साथ विजय सेतुपति और राशि खन्ना भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। दमदार कहानी और शानदार अभिनय के कारण इस शो को दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी और इसे IMDb पर 8.3 की रेटिंग भी प्राप्त हुई थी। अब दर्शकों को इसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार है।

ये भी पढ़ें: ततेरी गाने पर बढ़ा विवादः रैपर बादशाह ने मांगी माफी, बोले- गाना सभी प्लेटफॉर्म से हटाया गया

Deepika Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

8 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

10 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

11 hours ago