Breaking

शामली में यूट्यूबर-हरियाणवी एक्टर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या

Ankit Baliyan Murder: उत्तर प्रदेश के शामली में बुधवार शाम यूट्यूबर और हरियाणवी एक्टर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात शामली कोतवाली क्षेत्र में हुई। अंकित जिम गए थे और बाहर निकलते ही बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस

फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। साथ ही CCTV फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अंकित की वारदात से पहले की गतिविधियों और हमलावरों के मौके तक पहुंचने के तरीके की भी जांच कर रही है।

गाने से मिली थी पहचान

शामली के बंतीखेड़ा निवासी अंकित हरियाणवी संगीत और सोशल मीडिया पर सक्रिय थे। वह ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान’ गाने से चर्चित हुए थे। 2023 में उनके शामली रोड शो की भी चर्चा हुई थी। बताया जा रहा है कि वह इन दिनों जिला पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहे थे। हत्या की वजह और आरोपियों की पहचान अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

ये भी पढ़े: नेपाल बाढ़ में तमिलनाडु के 50 पर्यटक लापता, DMK सांसद ने विदेश मंत्रालय से मांगी मदद

Tanisha Verma

Recent Posts

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

1 hour ago

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

2 hours ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

2 hours ago

क्या फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाक? अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का आया जवाब

India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…

3 hours ago

एशियन गेम्स 2026: भारत की छठे दिन शानदार शुरुआत, बैक टू बैक 2 मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…

3 hours ago