Nepal Flood Tamil Nadu Tourists: नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बीच तमिलनाडु के करीब 50 पर्यटकों के लापता होने की खबर है। मामले को लेकर DMK सांसद दयानिधि मारन ने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर तत्काल मदद की मांग की है। उन्होंने भारतीय दूतावास और बचाव दलों को सक्रिय कर फंसे नागरिकों का पता लगाने, उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और भारत वापस लाने की अपील की है।
जानकारी के मुताबिक तमिलनाडु के अलग-अलग इलाकों से 57 लोग 13 दिन के टूर पर नेपाल और उत्तर भारत के अन्य राज्यों के लिए निकले थे। कुंभकोणम की सुपर यात्रा एजेंसी के जरिए आयोजित इस यात्रा में कुंभकोणम, मयिलादुथुरई, होसुर और आसपास के लोग शामिल थे। ग्रुप तीन बसों से यात्रा कर रहा था।
नेपाल में करीब दो दिन बिताने के बाद पर्यटक सीमा पार कर तिब्बत की ओर गए, तभी प्राकृतिक आपदा की चपेट में आ गए। एजेंसी मालिक सादिक के मुताबिक एक बस में सवार 20 लोगों ने संपर्क कर अपनी सुरक्षित स्थिति बताई है, जबकि बाकी दो बसों के 37 यात्रियों से संपर्क नहीं हो पाया है। टूर की अगुवाई कर रहे सादिक के बेटे उमर फारूक से भी संपर्क नहीं हो सका है।
दयानिधि मारन ने कहा कि बाढ़ में सड़कें, पुल और दूसरी सुविधाएं क्षतिग्रस्त होने के साथ संचार व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। खराब मौसम और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने यह पत्र DMK अध्यक्ष एमके स्टालिन के मार्गदर्शन में लिखे जाने की बात कही और मामले को प्राथमिकता देने की मांग की।
रसुवा में भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से भारी तबाही हुई है। नेपाल पर्यटन बोर्ड के मुताबिक सुबह करीब 8:30 बजे आई बाढ़ की चपेट में कई पर्यटक और ट्रेकर्स आए। रिपोर्टों के अनुसार 133 भारतीय पर्यटकों समेत 400 से अधिक यात्री और ट्रेकर्स लापता हैं, जिनमें बड़ी संख्या कैलाश मानसरोवर यात्रियों की है। बाढ़ में करीब 40 किलोमीटर सड़क और 19 पुल तबाह हुए हैं। नेपाल सेना, स्पेशल ऑपरेशन्स और मेडिकल टीमें स्थानीय लोगों व पर्यटकों को निकालने में जुटी हैं। नेपाल सेना के मुताबिक फिलहाल भारत से किसी मदद की मांग नहीं की गई है।
ये भी पढ़े: BJP सांसद का अजीब दावा, बोले- नींबू काटा और रोक दी बारिश; CM भी नहीं रोक पाए हंसी
Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…
Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…
Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…
Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…
Silver Price Today: चांदी की कीमतों में आज नरमी देखने को मिली है। भारत में…
Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…