शास्त्र के खिलाफ सूतक में कथा कर रहे मोरारी बापू पर भड़के शंकराचार्य, बोले-व्यवहार रावण जैसा

Morari Bapu Controversy: सूतक के समय कथा कहने पर मोरारी बापू ने काशी के संत समाज से माफ़ी मांग ली है लेकिन इनके बाद भी विवाद जारी है। ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने उनको निशाने पर लिया है। शंकराचार्य ने मोरारी बापू का व्यवहार रावण जैसी प्रवृति का बताया है। उन्होंने मोरारी बापू से अपने शास्त्र का प्रमाण भी मांग लिया है। उन्होंने कहा कि अगर वो पश्चाताप नहीं करेंगे तो यमराज दण्डित करेगा।

मोरारी बापू का फूंका पुतला

सोमवार को काशी के मछोदरी में स्थानीय लोगों ने मोरारी बापू का पुतला दहन करके विरोध जताया। आपको बता दें कि कथावाचक मोरारी बापू की पत्नी नर्मदा बा का कुछ दिन पहले ही निधन हुआ हैं। पत्नी के निधन के 3 दिन बाद वो काशी पहुंचे और बाबा विश्वनाथ का दर्शन किया। इसके बाद रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में 14 जून से 9 दिवसीय रामकथा शुरू कर दी। इसे लेकर बवाल हो गया। संतों ने सूतक में ही पूजा-पाठ अनुष्ठान करने पर सवाल उठाए। मामला ख़राब होता देखकर मोरारी बापू ने माफ़ी मांग ली हालांकि राम कथा जारी रहेगी।

पूरा मामला क्या है?

मोरारी बापू की पत्नी का 11 जून को निधन हुआ। वो 14 जून को वाराणसी पहुंचे। बाबा विश्वनाथ के दर्शन किये, फिर राम कथा की शुरुआत की। अब इसे लेकर अखिल भारतीय संत समिति ने विरोध दर्ज कराया। अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने मोरारी बापू के इस आचरण को घोर निंदनीय बताया। इसके अलावा भी कई साधु-संतों ने उनकी आलोचना की। मोरारी बापू ने बाद में माफ़ी मांगी। उन्होंने कहा कि मैं इसके लिए मानस क्षमा कथा भी कहूंगा लेकिन प्रभु की कथा नहीं रोकूंगा।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

1 hour ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

2 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

2 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

2 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

2 hours ago

KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…

2 hours ago