प्रयागराज माघ मेले में धरने पर बैठे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
Prayagraj Magh Mela: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज माघ मेले में धरने पर बैठे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने अपनी जान को लेकर खतरा बताया है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों ने आरोप लगाया है कि शिविर के चारों तरफ भेष बदलकर कुछ अराजक तत्व घूम रहे हैं। निगरानी के लिए शिविर के पास 10 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
प्रयागराज में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर के बाहर शनिवार देर शाम हंगामा हुआ। कुछ अराजक तत्वों पर हंगामा करने का आरोप है। आरोप है कि हंगामा कर रहे युवकों ने आई लव बुलडोजर बाबा के नारे लगाए। इस दौरान शिविर के सेवकों और कुछ लोगों के बीच हाथापाई होने की जानकारी है।
शिविर के बाहर विरोध प्रदर्शन व नारेबाजी को लेकर कल्पवासी पुलिस थाने में शिकायत दी गई है, जिसमें शिविर की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई। इस मामले में अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि यदि कोई घटना घटती है तो प्रयागराज पुलिस-प्रशासन जिम्मेदार होगा।
प्रयागराज पुलिस ने भले ही अब स्थिति काबू में करने की बात कही हो, लेकिन शिविर तक नारेबाजी करते युवक कैसे पहुंच गए। उन्हें पहले क्यों नहीं रोका गया? इस घटना के बाद संगम में साधू-संतों में आक्रोश बढ़ गया है। यह मामला पहले से ही संवेदनशील था, लेकिन अब इस घटना के बाद स्थनीय पुलिस-प्रशासन पर सवाल उठना लाजिमी लग रहा है।
ये भी पढ़ें: पटना NEET छात्रा केस में FSL रिपोर्ट के बाद 2 पुलिस कर्मियों को किया गया निलंबित
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…
Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…
Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…
Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…
UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…