Sharad Pawar PM Modi Meeting: राजधानी दिल्ली में NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर जंतर-मंतर पर CJP का बड़ा विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी बीच सियासी गलियारों से एक अहम खबर सामने आई है। NCP (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार और पार्टी सांसद सुप्रिया सुले ने संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
यह मुलाकात ऐसे वक्त हुई है जब एक दिन पहले ही शरद पवार और सुप्रिया सुले जंतर-मंतर पहुंचे थे। दोनों नेताओं ने CJP और प्रदर्शन कर रहे छात्रों के आंदोलन को खुला समर्थन दिया था। साथ ही, प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई की भी उन्होंने निंदा की थी।
संसद के मानसून सत्र के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई इस उच्चस्तरीय मुलाकात को लेकर अब राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। CJP के NEET विरोधी प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई को लेकर विपक्षी दलों के सरकार पर हमलावर रुख के बीच शरद पवार और सुप्रिया सुले की प्रधानमंत्री से मुलाकात को लेकर सियासी अटकलों का बाजार गर्म है।
ये भी पढ़े: धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर हमला, बोले- छात्रों के समाधान नहीं, राजनीतिक सुर्खियां चाहते हैं

