अध्यात्म

Shardiya Navratri 2025: 29 या 30 सितंबर कब है महाअष्टमी, इस बार माता कौनसे वाहन से आएंगी ?

Shardiya Navratri 2025 : सनातन धर्म में शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri 2025) के पर्व को बेहद खास माना जाता है। इस शुभ अवधि के दौरान मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है और अष्टमी या फिर नवमी तिथि पर विधिपूर्वक पर कन्या पूजन (Kanya Pujan 2025) किया जाता है।

हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है साल में नवरात्रि 4 बार पड़ते हैं, जिसमें 2 गुप्त नवरात्रि होते हैं और बाकी दो नवरात्रि चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि। शारदीय नवरात्रि आश्विन माह में पड़ते हैं। हिंदू धर्म में इस नवरात्रि को बहुत विशेष माना जाता है। साल 2025 में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर से हो रही है।

श्रीमददेवी भागवत महापुराण के इस श्लोक के अनुसार, जब रविवार और सोमवार के दिन माता का आगमन होता है तो माता का वाहन हाथी होता है। यानी इस बार 22 सितंबर को मां दुर्गा का आगमन हाथी से हो रहा है। जब माता हाथी से आती है तो इसे बेहद ही शुभ माना जाता है।

माता के हाथी पर आगमन पर उस वर्ष वर्षा अच्छी होती है। कृषी में वृद्धि होती है दूध का उत्पादन बढ़ता है साथ ही देश में धन धान्य की बढ़ोतरी होती है। शनिवार और मंगलवार को माता का आगमन होता है तो वह घोड़ी से आती है ऐसे में सरकार को अपने पद से हटने पड़ सकता है।

साल 2025 में शारदीय नवरात्रि की अष्टमी 30 सितंबर 2025, मंगलवार के दिन पड़ेगी। इस दिन अष्टमी तिथि की शुरुआत 29 सितंबर, 2025 को  शाम 4 बजकर 31 मिनट पर होगी, अष्टमी तिथि समाप्त  30 सितंबर को शाम 6 बजकर 06 मिनट पर होगी| इस दिन कन्या पूजन किया जाता है।

 

Kajal Sharma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

4 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

6 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

7 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago