अध्यात्म

Shardiya Navratri 5th Day : मां स्कंदमाता का प्रिय भोग और रंग जानें, ऐसे करें पंचमी की पूजा

Shardiya Navratri 5th Day : नवरात्रि का पांचवां दिन मां दुर्गा के पंचम स्वरूप मां स्कंदमाता को समर्पित होता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन विधिवत पूजा-अर्चना करने से संतान सुख, मानसिक शांति और आध्यात्मिक उत्थान की प्राप्ति होती है।

मां स्कंदमाता का स्वरूप

धार्मिक मान्यता के अनुसार मां स्कंदमाता की गोद में उनके पुत्र स्कंद कुमार (कार्तिकेय) विराजमान रहते हैं। देवी स्वयं कमल के आसन पर बैठी होती हैं, इस कारण इन्हें पद्मासना देवी भी कहा जाता है। मां का वाहन सिंह है और उनकी उपासना से संतान संबंधी कष्टों का निवारण होता है।

पूजा विधि

  • सूर्योदय से पहले स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • घर या मंदिर में चौकी पर मां स्कंदमाता की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें और गंगाजल से शुद्धिकरण करें।
  • मां को कमल का फूल, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित करें।
  • “ॐ देवी स्कंदमातायै नमः” का कम से कम 108 बार जाप करें।
  • मां की आरती करें और दुर्गासप्तशती या देवी कवच का पाठ करना शुभ माना जाता है।

प्रिय भोग और रंग

मां स्कंदमाता को केले का भोग अत्यंत प्रिय है। पूजा के समय पीले वस्त्र धारण करना विशेष शुभ माना जाता है, क्योंकि पीला रंग देवी का प्रिय रंग है।

ये भी पढ़े –

पूजा का महत्व

  • संतान सुख: मां की आराधना से संतान से जुड़ी सभी बाधाएं दूर होती हैं।
  • मानसिक शांति और समृद्धि: मां स्कंदमाता की पूजा से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।
  • नकारात्मक शक्तियों का नाश: भक्तों के जीवन से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और सकारात्मकता का वास होता है।
  • आध्यात्मिक उन्नति: मां की कृपा से साधक को ज्ञान, मोक्ष और आत्मिक शांति प्राप्त होती है।

 

Shweta Gupta

Recent Posts

दिल्ली में 11 KM लंबा छठ घाट तैयार, नितिन नवीन ने किया उद्घाटन; साफ पानी से लेकर CCTV तक की सुविधा

Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…

3 hours ago

IIT खड़गपुर में शुरू होगी MD की पढ़ाई, 6 स्पेशलाइजेशन में मिलेंगी 12 सीटें

IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…

4 hours ago

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से पारण तक चार दिनों का पूरा कैलेंडर

Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…

4 hours ago

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

5 hours ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

6 hours ago