Horsocope 26 september, 2025
Horsocope 26 september, 2025 : आज का दिन बारहों राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आया है। किसी को करियर और कारोबार में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं तो किसी को दाम्पत्य जीवन में खुशियां प्राप्त होंगी। आइए जानते हैं आज का राशिफल—
आज का दिन सामाजिक रूप से लाभदायक साबित हो सकता है। प्रभावशाली लोगों से बातचीत के अच्छे अवसर मिलेंगे। हालांकि पारिवारिक मामलों में थोड़ी असहमति संभव है, विशेष रूप से पिता से मतभेद हो सकता है। संतान से सुखद समाचार मिलने की संभावना है। गुस्से पर नियंत्रण बनाए रखें।
आज आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। कार्यस्थल पर आपकी कोशिशों को सराहा जाएगा और नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। हालांकि घर के किसी सदस्य की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। ससुराल पक्ष से जुड़ी कोई मुलाकात भी हो सकती है।
आज का दिन रिश्तों को मजबूत करने का है। आप परिजनों का विश्वास जीतने में सफल रहेंगे। घरेलू कलह का समाधान खोज सकते हैं। नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। कोई सहयोगी आपकी भावनाओं को आहत कर सकता है, संयम रखें।
आज आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। निवेश या लेनदेन से जुड़ा कोई निर्णय गलत साबित हो सकता है। पढ़ाई या करियर से जुड़े विषयों पर ध्यान देना होगा। पुराना उधार परेशानी खड़ी कर सकता है। मेहनत का फल अवश्य मिलेगा।
आज आपके करियर में एक नया मोड़ आ सकता है। कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। हालांकि अनावश्यक यात्राओं से बचें, दुर्घटना की संभावना है। संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। पाचन या पेट से जुड़ी दिक्कत हो सकती है, खानपान का ध्यान रखें।
किसी अपरिचित व्यक्ति पर जल्द भरोसा न करें। कार्यस्थल पर चालाकी से काम लेने की जरूरत है। आपके निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोग सतर्क रहें, छवि को लेकर कोई विवाद हो सकता है।
आज आप पर कई जिम्मेदारियां रहेंगी, जिनका आप अच्छे से निर्वहन करेंगे। व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसर मिल सकते हैं। लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। बच्चों के साथ समय बिताने से तनाव दूर होगा।
आज आपको किसी जोखिम भरे काम से दूर रहना चाहिए। कोर्ट-कचहरी से जुड़ा मामला आपके पक्ष में जा सकता है। नए संपर्क बनेंगे जो भविष्य में फायदेमंद रहेंगे। संतान को बाहर नौकरी मिलने की सूचना मिल सकती है। खुद पर विश्वास रखें।
आज के दिन अनावश्यक खर्चे आपके बजट को बिगाड़ सकते हैं। लेकिन आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। दांपत्य जीवन में सौहार्द बना रहेगा। किसी पार्टी या सामाजिक आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। सेहत को लेकर सतर्क रहना जरूरी है।
राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। कोई पुराना लंबित कार्य आज पूर्ण हो सकता है। किसी यात्रा के दौरान लाभदायक जानकारी मिल सकती है। विरोधियों से सावधान रहें, वे आपकी छवि को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
आज आपकी निर्णय क्षमता बेहतर रहेगी और घरेलू जिम्मेदारियों को आप अच्छे से संभालेंगे। किसी भी जरूरी बात को साझा करने से पहले सोच-विचार करे। पुराने अधूरे काम पूरे होने से मन में संतोष रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
आज भौतिक सुखों में वृद्धि होने की संभावना है। यदि प्रॉपर्टी में निवेश करना चाह रहे हैं, तो समय उत्तम है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा और आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी। कोई पुराना विवाद आपसी सहमति से सुलझ सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए News India 24×7 उत्तरदायी नहीं है।
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…
Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…
Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…
Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…
UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…