Share Market Crash: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों को बड़ा झटका लगा। सोमवार की शुरुआती ट्रेडिंग में सेंसेक्स और निफ्टी में तेज गिरावट देखने को मिली, जिससे निवेशकों की संपत्ति में करीब 6 लाख करोड़ रुपये की कमी आ गई। सुबह 11 बजे तक सेंसेक्स 1,000 अंक से ज्यादा टूट गया, जबकि निफ्टी 22,900 के नीचे कारोबार कर रहा था।
ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर अनिश्चितता ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई है। ट्रंप ने नवंबर के मध्यावधि चुनाव से पहले ईरान पर नए हमले की संभावना को खुला रखा है। वहीं, उन्होंने ईरान के सात दिन के सीजफायर और होर्मुज खोलने के प्रस्ताव को खारिज किया है।
मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने से संघर्ष लंबा खिंचने और तेल सप्लाई प्रभावित होने की आशंका बढ़ी है। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने भारत जैसे बड़े आयातक देश की चिंता बढ़ा दी है। ब्रेंट क्रूड करीब 2% चढ़कर 107 डॉलर और WTI करीब 94 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
डॉलर के मुकाबले रुपया और कमजोर
सोमवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 14 पैसे कमजोर होकर 95.89 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। रुपये में जारी दबाव के बीच बाजार में अब 96 रुपये प्रति डॉलर के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करने की आशंका जताई जा रही है।
ये भी पढ़ें: सुबह-सुबह शेयर बाजार को लगा झटका! सेंसेक्स 700 अंक गिरा, निवेशकों की बढ़ी चिंता
Delhi: 1 नवंबर से अधिकृत पार्किंग स्थलों पर शुल्क दोगुना किया जाएगा, ताकि निजी वाहनों…
Sahil Wakode Death Investigation: IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत की जांच में…
Akhilesh Yadav Old Pension Scheme: उत्तर प्रदेश में नजदीक आते विधानसभा चुनाव के बीच सता…
UPI MDR Supreme Court: केंद्र सरकार की ओर से 15 अक्टूबर से UPI मर्चेंट पेमेंट…
JP Nadda SIR Controversy: एसआईआर को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी बयानबाजी तेज…
Surat: सूरत में चोरी करने पहुंचे दो युवकों की योजना उस वक्त उलटी पड़ गई,…