Wednesday, Sep 02

होम = News Top = सुबह-सुबह शेयर बाजार को लगा झटका! सेंसेक्स 700 अंक गिरा, निवेशकों की बढ़ी चिंता

सुबह-सुबह शेयर बाजार को लगा झटका! सेंसेक्स 700 अंक गिरा, निवेशकों की बढ़ी चिंता

Share Market News: घरेलू शेयर बाजार में बुधवार की शुरुआत निवेशकों के लिए अच्छी नहीं रही। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर बाजार पर साफ दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 700 अंकों से ज्यादा टूट गया, जबकि निफ्टी भी 23,820 के स्तर के आसपास आ गया। बाजार के लगभग सभी प्रमुख शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आए।

सभी 30 शेयर लाल निशान में, Infosys सबसे ज्यादा टूटा

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। इन्फोसिस में करीब 3 फीसदी तक की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। बाजार में चौतरफा बिकवाली के चलते निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। वहीं, सेंसेक्स 76,471.32 के नीचे और निफ्टी 23,820.50 के आसपास कारोबार करता दिखा।