मनोरंजन

हमारी छोटी सी दुनिया… आने को… एक्ट्रेस ने शेयर की खुशखबरी, जानें कौन ?

Parineeti Chopra : परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने एक गुड न्यूज सोशल मीडिया पर शेयर कर जानकारी दी है। परिणीति ने एक क्यूट वीडियो एक खास अंदाज में पोस्ट लिखा है। परिणीति चोपड़ा औऱ राघव चड्ढा जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले है। इस खबर के बाद सब उन्हें बधाईयां दे रहे है।

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया है। उन्होंने और उनके पति राघव चड्ढा ने एक क्यूट पोस्ट के साथ इस खुशखबरी का ऐलान किया, जिसके बाद से ही कपल को बधाई मिलने का दौर शुरू हो गया है। परिणीति और राघव के फैंस और उनके सेलिब्रिटी दोस्त पोस्ट पर कमेंट करते हुए उन्हें बधाई दे रहे हैं।

दोनो ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर किया, जिसके कैप्शन में लिखा- 'हमारी छोटी सी दुनिया... आने को है। असीम कृपा है।' इसी के साथ उन्होंने पोस्ट में बतााय कि अब वह और राघव चड्ढा दो से तीन होने जा रहे हैं। उन्होंने एक फोटो भी शेयर की, जिसमें एक केक है और केक पर नन्हें बच्चे के पैर बने हैं। इस पर लिखा है- 1+1= 3। वहीं एक वीडियो में परिणीति और राघव चड्ढा को हाथ पकड़कर चलते देखा जा सकता है।

Parineeti chopra

परिणीति चोपड़ा के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने प्रतिक्रिया दी और उन्हें इस गुड न्यूज के लिए बधाई भी दी। इस पोस्ट पर नेहा धूपिया, सोनम कपूर, भूमि पेडनेकर, रकुल प्रीत सिंह सहित बॉलीवुड के कई सितारों ने प्रतिक्रिया दी है और एक्ट्रेस को बधाई दी है। वहीं परिणीति और राघव के फैंस ने भी पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए कपल को बधाई दी और अपनी खुशी जाहिर की।

बता दें कि राघव चड्ढा ने कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' में  परिणीति की प्रेग्नेंसी को लेकर हिंट दिया था।  कपिल शर्मा ने कपल से पूछा- क्या आपके ऊपर फैमिली प्लानिंग का प्रेशर है? इसके जवाब में राघव चड्ढा कहते हैं- 'देंगे... हम जल्दी गुड न्यूज देंगे आपको।' इस दौरान राघव की बात सुनकर परिणीति हैरान रह गई थीं और हैरानी भरी निगाहों से उनकी तरफ देखने लगी थीं। इसी के बाद से परिणीति की प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा तेज हो गई थी।

ये भी पढ़े : Coolie Box Office Collection: ‘कुली’ ने 11वें दिन की इतनी कमाई, जानें अब तक का कलेक्शन

Kajal Sharma

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

9 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

10 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

11 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

11 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

11 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

11 hours ago