अध्यात्म

Sheetala Ashtami 2026: कब है शीतला अष्टमी? जानें सही तिथि और क्यों नहीं जलाया जाता इस दिन चूल्हा

Sheetala Ashtami 2026 Date: हिंदू पंचांग के अनुसार इस समय चैत्र मास चल रहा है, जिसे व्रत और त्योहारों के लिए खास माना जाता है। इसी महीने में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण पर्व शीतला अष्टमी है। कई स्थानों पर इसे बसौड़ा के नाम से भी जाना जाता है। यह व्रत हर वर्ष चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। इस दिन माता शीतला की पूजा-अर्चना की जाती है और उनसे परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य तथा रोगों से सुरक्षा की प्रार्थना की जाती है।

इस अवसर पर माता शीतला को ठंडा या बासी भोजन अर्पित करने की परंपरा है। खास बात यह है कि इस दिन घरों में चूल्हा नहीं जलाया जाता। इसी वजह से लोगों के बीच इस बार यह सवाल बना हुआ है कि साल 2026 में शीतला अष्टमी का व्रत 11 मार्च को रखा जाएगा या 12 मार्च को। आइए जानते हैं इस व्रत की सही तिथि और इससे जुड़ी परंपराओं के बारे में।

कब है शीतला अष्टमी

पंचांग के मुताबिक चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 11 मार्च को रात 1 बजकर 54 मिनट पर होगी। वहीं यह तिथि 12 मार्च को सुबह 4 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। उदयातिथि के आधार पर इस वर्ष शीतला अष्टमी का व्रत 11 मार्च को रखा जाएगा और इसी दिन माता शीतला की पूजा की जाएगी।

शीतला अष्टमी पर क्यों नहीं जलाया जाता चूल्हा

शीतला अष्टमी के दिन घरों में चूल्हा न जलाने की परंपरा प्राचीन समय से चली आ रही है। इस व्रत से एक दिन पहले यानी सप्तमी तिथि को ही लोग भोजन बनाकर रख लेते हैं। अगले दिन वही ठंडा या बासी भोजन माता शीतला को भोग के रूप में चढ़ाया जाता है और बाद में परिवार के सदस्य उसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं।

धार्मिक मान्यता है कि इस दिन चूल्हा जलाने से माता शीतला अप्रसन्न हो सकती हैं। इसलिए इस दिन केवल ठंडा भोजन ही खाया जाता है। इसी परंपरा के कारण शीतला अष्टमी को कई जगहों पर बसौड़ा भी कहा जाता है, जिसका संबंध बासी भोजन की परंपरा से माना जाता है।

ये भी पढ़ें: Today Horoscope: आज इन राशि वालों के लिए खुल सकते हैं सफलता के रास्ते, क्या कहता है आपका सितारा? जानिए पूरा राशिफल

Deepika Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

6 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

8 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

8 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

9 hours ago