Breaking

बिहार में निशांत कुमार आज होंगे JDU में शामिल, मंत्री हरिनारायण ने कहा- वह जेडीयू के भविष्य हैं

Nishant Kumar Join JDU News: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन के बाद उनके बेटे निशांत कुमार को रविवार को जेडीयू में शामिल कराया जाएगा। शनिवार को पटना में निशांत कुमार ने पार्टी नेताओं और विधायकों के साथ अहम बैठकों में हिस्सा लिया। सीएम नीतीश कुमार के सहयोगी और विधायक हरिनारायण सिंह ने दावा किया कि निशांत कुमार को जल्द ही जेडीयू विधायक दल का नेता चुना जा सकता है। इसके साथ ही उनके बिहार में डिप्टी सीएम बनने की अटकलें तेज हो गई हैं।

मंत्री श्रवण सिंह ने कहा- निशांत जेडीयू के भविष्य हैं

बिहार सरकार में मंत्री श्रवण सिंह ने निशांत कुमार के जेडीयू में शामिल होने का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, “निशांत के पार्टी में शामिल होने से जेडीयू कार्यकर्ता खुश हैं। हम रविवार को इस विशेष अवसर को मनाएंगे। वह जेडीयू का भविष्य हैं।” जेडीयू के एक जिला अध्यक्ष ने कहा, “निशांत कुमार ने हमारा बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया। यह एक सच्चे नेता की पहचान है। उनमें हमें नीतीश कुमार की झलक दिखाई देती है।” राज्य में बीजेपी के नेतृत्व वाली नई सरकार के गठन के कुछ महीनों बाद निशांत को विधान परिषद के लिए मनोनीत किए जाने की संभावना है।

राज्यसभा जाएंगे सीएम नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कथित तौर पर पार्टी नेताओं से कहा, “मैं राज्यसभा जा रहा हूं, लेकिन मैं बिहार ही आऊंगा। आपको कोई परेशानी नहीं होगी। चिंता मत कीजिए। मैं हर चीज पर नजर रखूंगा। हमने बहुत काम किया है। मैं सबका ख्याल रखूंगा।

ये भी पढ़ें: निशांत कुमार की राजनीति में लॉन्चिंग की तैयारी, JDU कोटे से जा सकते है राज्यसभा!

Anamika Anand

Recent Posts

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

47 minutes ago

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

1 hour ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

2 hours ago

क्या फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाक? अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का आया जवाब

India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…

2 hours ago

एशियन गेम्स 2026: भारत की छठे दिन शानदार शुरुआत, बैक टू बैक 2 मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…

3 hours ago