Shehzad Poonawalla resignation: BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की इच्छा जताने वाले शहजाद पूनावाला ने कहा कि निजी और आर्थिक परिस्थितियों के चलते उन्होंने यह फैसला लिया है।
BJP नेता शहजाद पूनावाला ने पार्टी से अपने पहले खारिज किए गए इस्तीफे को स्वीकार करने की अपील की है। उन्होंने 30 जुलाई को सभी पार्टी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की पेशकश की थी। सोमवार को साझा पत्र में उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा इस्तीफा तुरंत स्वीकार न करने और फैसले पर पुनर्विचार का अनुरोध करने के लिए वे आभारी हैं, लेकिन लंबे विचार-विमर्श के बाद उन्होंने अपना फैसला अंतिम कर लिया है।
पूनावाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन और वरिष्ठ नेताओं अमित शाह, राजनाथ सिंह व बीएल संतोष के प्रति आभार, स्नेह और सम्मान जताया। उन्होंने निजी और आर्थिक परिस्थितियों के साथ निजी क्षेत्र में जाने की जरूरत को इस्तीफे की वजह बताया। उन्होंने हालिया घटनाओं और कुछ व्यक्तियों का भी जिक्र किया, जिनसे जुड़ी परिस्थितियों ने उनके फैसले को मजबूत किया।
जुलाई में उन्होंने X बायो से BJP का नाम हटा दिया था। 2017 में कांग्रेस छोड़कर BJP में शामिल हुए पूनावाला को बाद में राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया। वे PM मोदी के समर्थक रहे हैं और राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं पर लगातार निशाना साधते रहे हैं।
ये भी पढ़े: रांची आंदोलन के बीच छात्रों की बड़ी जीत, JPSC परीक्षा रद्द करने पर राजी हुई हेमंत सरकार
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…