Sheikh Hasina Verdic
Sheikh Hasina Verdic : बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना को इंटरनेशनल क्राइम्स ट्राइब्यूनल (ICT) की तरफ से सजा-ए-मौत का फरमान सुनाया गया है। इस खबर के बाद चारों तरफ राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। ICT के फैसले के कुछ ही घंटों बाद भारत ने अपनी पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी की।
भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह इस फैसले का संज्ञान ले रहा है और एक करीबी पड़ोसी के रूप में बांग्लादेश के लोगों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही भारत ने बयान में साफ कर दिया है कि उसकी प्राथमिकता बांग्लादेश में शांति, लोकतंत्र, समावेशिता और स्थिरता सुनिश्चित करना है।
विदेश मंत्रालय ने कहा- हम हमेशा बांग्लादेश के लोगों और उनके हितों के साथ खड़े रहे हैं। भारत इस उद्देश्य से जुड़ी हर प्रक्रिया में सभी पक्षों के साथ रचनात्मक संवाद जारी रखेगा।
भारत के ये बयान ऐसे समय में सामने आया है जब बांग्लादेश में फैसले के बाद तनाव, विरोध प्रदर्शन के साथ-साथ ध्रुवीकरण की स्थिति बन गई है। बांग्लादेश में कुछ जगहों पर हसीना समर्थक सड़कों पर आ गए हैं और ICT के इस फैसल का जमकर विरोध कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ विपक्ष फैसले से पूरी तरह खुश नजर आ रहा है। वहीं बांग्लादेश के लिए इस माहौल में भारत का यह संतुलित और कूटनीतिक रुख साफ संकेत देता है कि वह वहां स्थिरता बनाए रखने को लेकर काफी ज्यादा चिंतित है। इसके साथ ही भारत ढाका के राजनीतिक घटनाक्रम पर भी पूरी तरह से नजर रखे हुए है।
वहीं बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने हाल ही में जारी एक प्रेस रिलीज में शेख हसीना और पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां खान को भारत से प्रत्यर्पित करने की मांग उठाई है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने जुलाई नरसंहार के मामले में दोनों को मानवता के खिलाफ अपराधों का दोषी करार देते हुए मौत की सजा सुनाई है। बयान में चेतावनी दी गई कि ऐसे लोगों को शरण देना किसी भी देश की ओर से अत्यंत शत्रुतापूर्ण कदम माना जाएगा और यह न्याय प्रक्रिया के प्रति अनादर दर्शाएगा।
ये भी पढ़ें: ओवैसी का दांव पड़ गया उलटा: दो हिंदू उम्मीदवारों ने डुबो दी AIMIM की नैया, पढ़िए पूरा मामला
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…