मध्य प्रदेश

150 की स्पीड…और फिर 5 दोस्तों का दर्दनाक अंत, ग्वालियर हादसे का चौंकाने वाला सच

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रविवार सुबह हुआ भीषण सड़क हादसा अब और भी दिल दहला देने वाला बन चुका है। बर्थडे पार्टी से लौट रहे पांच दोस्तों की मौत वाले इस एक्सीडेंट से कुछ देर पहले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सभी युवक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर के अंदर बैठकर जोश में नाचते-गाते दिखाई देते हैं। हादसे से कुछ मिनट पहले बनाए गए इस वीडियो ने घटना की गंभीरता और लापरवाही दोनों को उजागर कर दिया है।

कैसे हुआ हादसा?

यह हादसा सिरोल थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-44 पर सिकरौदा चौराहे के पास हुआ। तेज रफ्तार में दौड़ रही फॉर्च्यूनर कार रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और अंदर बैठे सभी पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ, जब हाईवे पर ट्रैफिक बेहद कम था।

स्पीड ने छीनी पांचों की जिंदगी

पुलिस के मुताबिक, हादसे से लगभग 13 किलोमीटर पहले जौरासी मंदिर पर कार ने एक छोटा स्टॉप लिया था। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अनुमान है कि युवकों ने यह दूरी महज 6 मिनट में तय की। इससे साफ होता है कि कार की रफ्तार 130 से 150 किमी/घंटा तक रही होगी। इसी रफ्तार में ट्रॉली दिखी और ड्राइवर के पास ब्रेक लगाने की कोई गुंजाइश नहीं बची।

कार में मिली शराब की बोतल

पांचों युवक आपस में घनिष्ठ दोस्त थे और ग्वालियर के डीडी नगर क्षेत्र के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान प्रिंस राजावत, अभिमन्यु तोमर, आदित्य जादौन, राज पुरोहित और कौशलेंद्र भदौरिया के रूप में हुई है। सभी छात्र थे।
कार से मिली शराब की बोतल ने आशंका बढ़ा दी है कि हादसे के समय युवक शराब के नशे में भी हो सकते थे।

हादसे के बाद ट्रॉली चालक फरार

दुर्घटना होते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया और ट्रॉली सड़क पर ही छोड़ दी। सूचना मिलते ही कलेक्टर, एसएसपी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। कार पूरी तरह बुरी तरह फंस चुकी थी, इसलिए कटर मशीन से वाहन को काटकर शवों को बाहर निकाला गया। सिरोल थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रॉली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्वालियर का यह हादसा एक बार फिर साबित कर गया कि तेज रफ्तार, लापरवाही और नशा, सड़क पर मौत का सबसे खतरनाक मेल है।

ये भी पढ़े: ये भी पढ़ें: http://‘राहुल नहीं अखिलेश यादव लीड करें महागठबंधन..’ बिहार में महागठबंधन की हार के बाद इंडिया ब्लॉक में मांग उठी

Shagun Chaurasia

Recent Posts

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

2 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

11 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

18 minutes ago

अब सुअर की किडनी से होगा इंसानों का ट्रांसप्लांट? दिल्ली के अस्पताल ने शुरू किया नया विभाग

Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…

34 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जम्मू से पटना तक कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…

37 minutes ago

ब्रजेश पाठक की डॉक्टरों से अपील, हिंदी-देवनागरी में लिखें दवा-जांच के नाम; मातृभाषा में संवाद पर जोर

Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…

55 minutes ago