Sheikh Hasina Verdic
Sheikh Hasina Verdic : बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना ने ICT की तरफ से सुनाई गई मौत की सजा को 'पूरी तरह पक्षपातपूर्ण, राजनीतिक रूप से प्रेरित और अवैध' करार दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि सजा के ऐलान होन के बाद एक न्यूज चैनल को नई दिल्ली से दिए पहले इंटरव्यू में शेख हसीना ने कहा कि यह फैसला एक 'फर्जी और तथाकथित अदालत' का है, जिसे कोई जनादेश प्राप्त नहीं है।
बता दें कि शेख हसीना बीते साल यानी की 5 अगस्त 2024 से ही भारत में शरण ली हुए है। बांग्लादेश की पूर्व पीएम पर बीते साल के हिंसक छात्र आंदोलन के दौरान मानवता के खिलाफ अपराध करने का आरोप लगा है। जिसकी वजह से इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल ने उन्हें दोषी ठहराया है और ये फैसला सुनाया।
वहीं दूसरी तरफ शेख हसीना ने इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं खुद पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करती हूं। यह मुकदमा मेरी अनुपस्थिति में
चला और मुझे न तो अपना बचाव करने का मौका दिया गया, न ही अपनी पसंद के वकील रखने की इजाजत दी गई।
उन्होंने कहा कि आईसीटी में इंटरनेशनल जैसा कुछ भी नहीं है। यह ट्रिब्यूनल केवल अवामी लीग के सदस्यों को ही निशाना बना रहा है, जबकि विपक्षी दलों की तरफ की गई हिंसा को पूरी तरह नजरअंदाज कर रहा है। हसीना ने आगे कहा कि दुनिया का कोई भी सम्मानित और पेशेवर कानूनविद् बांग्लादेश के इस ICT को मान्यता नहीं देगा। इसका मकसद बांग्लादेश की आखिरी चुनी हुई प्रधानमंत्री को सत्ता से हटाना और अवामी लीग को राजनीतिक रूप से खत्म करना है।
ये भी पढ़े : पंजाबी सिख महिला ने इस्लाम अपनाया पाकिस्तानी युवक से किया निकाह
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…