Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में भारतीय भाषाओं के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की पहल की है। ‘राष्ट्र नायकों की अभिलाषा, चले देश में देशज भाषा’ संदेश के साथ उन्होंने राज्य के सभी डॉक्टरों से मरीजों की पर्ची पर दवाओं और मेडिकल जांचों के नाम हिंदी या देवनागरी लिपि में लिखने का आग्रह किया।
ब्रजेश पाठक ने कहा कि दवाओं और जांचों के नाम हिंदी में होने से मरीज आसानी से समझ सकेंगे कि उन्हें कौन सी दवा लेनी है और कौन सी जांच करानी है। इससे उनकी सुविधा बढ़ने के साथ चिकित्सा व्यवस्था पर भरोसा भी मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से हिंदी में नाम लिखी दवाओं को प्राथमिकता देंगे और हिंदी का इस्तेमाल करने वाले डॉक्टरों को सम्मानित भी करेंगे।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती का उल्लेख करते हुए पाठक ने इसे ‘पवित्र लोक पर्व’ बताया। उन्होंने कहा कि यह भारतीय भाषाओं, खासकर हिंदी के अधिक इस्तेमाल का संकल्प लेने का उपयुक्त अवसर है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उदाहरण देते हुए कहा कि वे विदेशों में भी हिंदी और भारतीय भाषाओं में संवाद कर भारतीय संस्कृति का मान बढ़ाते हैं। पाठक ने डॉक्टरों से मरीजों की मातृभाषा, जैसे भोजपुरी या अवधी, में बातचीत करने की सलाह दी। उनके मुताबिक इससे मरीज अपनी बीमारी बेहतर तरीके से समझा सकेंगे और डॉक्टर-मरीज का संबंध भी मजबूत होगा।
ये भी पढ़े: अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…
View Comments