राजस्थान

राजस्थान से हैरान कर देने वाला मामला : जिंदा बेटी का पिता ने छपया शोक संदेश, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

Rajasthan News : राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के आसींद उपखंड के सरेरी गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी जिंदा बेटी की शोक पत्रिका छपवा दी और पूरे गांव में यह संदेश फैला दिया कि उसकी बेटी अब उनके लिए “मर” चुकी है। यह अजीबोगरीब घटना सामाजिक मान्यताओं और रिश्तों की जटिलता को उजागर करती है। इस घटना के बाद से सभी लोग हैरान है। सभी का एक ही सवाल है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि पिता को अपनी ही बेटी के मरने की खबर छपानी पड़ी है। इस घटना के बाद से लोगों में यह बात चर्चा का विषय नही हुई है।

क्या है पूरा मामला

मामला बरेली गांव के रहने वाले भैरू लाल जोशी का है। उन्होंने अपनी बेटी पूजा की शादी गांव के ही संजय तिवाड़ी से बड़े धूमधाम से की थी। शादी में लाखों रुपये खर्च हुए थे और पूरे गांव में जश्न का माहौल था। लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद पूजा अपने पति के एक रिश्तेदार सूरज तिवाड़ी के साथ प्रेम संबंध में पड़ गई। बाद में वह शादीशुदा जिंदगी खत्म कर सूरज के साथ भाग गई और उससे लव मैरिज कर ली। यह घटना भैरू लाल के लिए गहरे आघात का कारण बनी। पुलिस द्वारा पूजा को थाने लाया गया, लेकिन वहां उसने अपने ही पिता के खिलाफ बयान दे दिया। इससे आहत होकर भैरू लाल ने समाज के सामने यह घोषणा कर दी कि उनकी बेटी उनके लिए मर चुकी है।

सम्मान और आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाना पड़ा भारी

इसके बाद उन्होंने पूजा के नाम की शोक पत्रिका छपवाई, जिसमें लिखा था कि पूजा का विवाह 25 अप्रैल 2025 को हुआ था और वह “29 जुलाई 2025 को चली गई”। इस पत्रिका में स्पष्ट किया गया कि उनके परिवार के लिए वह अब स्वर्गवास हो चुकी है। यहां तक कि उन्होंने घर के बाहर श्राद्ध कर्म के लिए 12 दिनों का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया। भैरू लाल का कहना है कि उनकी बेटी ने जिस तरह उनके खिलाफ बयान दिया, वह उनके सम्मान और आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने वाला था। इसलिए उन्होंने सामाजिक संदेश देने के लिए यह कदम उठाया। इस पूरे मामले ने गांव और आसपास के इलाके में हलचल मचा दी है।

लोगों के बीच चर्चा का विषय

लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग पिता के कदम को अत्यधिक कठोर बता रहे हैं, तो कुछ इसे समाज की परंपराओं और मर्यादाओं को बचाने की कोशिश मान रहे हैं। वहीं, कई लोग इसे व्यक्तिगत और पारिवारिक मामले में भावनाओं के अतिरेक का उदाहरण मानते हैं। यह घटना एक बार फिर सोचने पर मजबूर करती है कि बदलते समय में रिश्तों और समाज के बीच की खाई कितनी गहरी होती जा रही है और व्यक्तिगत फैसलों पर सामाजिक दबाव किस तरह असर डालता है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

10 minutes ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

36 minutes ago

क्या फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाक? अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का आया जवाब

India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…

1 hour ago

एशियन गेम्स 2026: भारत की छठे दिन शानदार शुरुआत, बैक टू बैक 2 मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…

2 hours ago

जोधपुर की केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, आग बुझाते समय धमाका; 13 दमकलकर्मी घायल

Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में बुधवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग बुझाना…

2 hours ago

ट्रंप ने शी जिनपिंग के स्वागत में दिखाया अमेरिकी दम, 100 फीट का रेड कार्पेट और B-1 बॉम्बर का फ्लाईओवर

Trump Xi Jinping Meeting: अमेरिका में आज दुनिया की दो बड़ी ताकतों के नेताओं की…

3 hours ago