जम्मू कश्मीर

J&K Encounter : किश्तवाड़ में मुठभेड़ जारी, 2-3 आतंकियों के छिपे होने की जानकारी

J&K Encounter : जम्मू-कश्मीर में आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ चल रही है। रविवार की सुबह सेना ने खुफिया जानकारी मिलने पर किश्तवाड़ के दुल इलाके में आतंकियों के साथ मुठभेड़ हो गई है। जानकारी के मुताबिक, वहां 2-3 आतंकी छिपे हुए है।

सेना की व्हाइट नाइट कोर ने एक पोस्ट पर मुठभेड़ की पुष्टि की। उसने कहा कि सतर्क सैनिकों ने खुफिया जानकारी के आधार पर एक अभियान चलाते हुए रविवार तड़के आतंकवादियों से संपर्क स्थापित किया और गोलीबारी की।

2-3 आतंकी छिपे होने का संदेह

सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, इस इलाके में दो से तीन पाकिस्तानी आतंकियों के छिपे होने का संदेह है। सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है और ऑपरेशन अभी भी जारी है। हालांकि आतंकियों की संख्या और किसी भी तरह के नुकसान को लेकर अभी कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है।

ऑपरेशन अखल है जारी

वहीं दूसरी तरफ सेना दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में ‘ऑपरेशन अखल’ को लगातार 10वें दिन भी जारी रखे हुए है, जो घाटी में सबसे लंबे अभियानों में से एक बन गया है। बता दैं कि यह ऑपरेशन 1 अगस्त को शुरू हुआ था, जब सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता जानकारी मिली थी।

इस ऑपरेशन में सेना को भी नुकसान हुआ है, और दो जवान लांस नायक प्रीतपाल सिंह और सिपाही हरमिंदर सिंह शहीद हो गए हैं। इसके अलावा 10 अन्य जवान घायल हुए हैं। घने जंगल में अभी भी कम से कम दो से तीन आतंकियों के होने की संभावना है जिन्हें खत्म करने के लिए ये ऑपरेशन जारी है। इन आतंकियों को खत्म करने के लिए एलीट पैरा यूनिट्स, ड्रोन और अटैक हेलिकॉप्टर को भी लगाया गया है ताकि वे भाग न सकें।

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

7 minutes ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

8 minutes ago

Pakistan Row: न्यूयॉर्क की सड़कों पर ‘चोर आया’ पोस्टर का दावा, अमेरिका में क्यों मचा बवाल

Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…

17 minutes ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटे ने हिटमैन से कहा- ‘पकड़े जाओ तो पत्नी का नाम लेना’

Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…

38 minutes ago

SIR को लेकर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, कहा- अगर अवैध काम हुआ तो CEC पर चलाया जाए आपराधिक मुकदमा

SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…

40 minutes ago

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: जलने की गंध आने पर भी ड्राइवर ने नहीं रोकी बस, बोला- ‘मरना है तो मर जाओ, बस नहीं रोकेंगे’

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…

56 minutes ago