दिल्ली/NCR

Yamuna pollution case : 100 करोड़ के जुर्माने से बचने सुप्रीम कोर्ट पहुंचा नोएडा प्राधिकरण

Yamuna Pollution Case : यमुना नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए किए जा रहे प्रयास लगातार नाकाम साबित हो रहे हैं। हाल ही में एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) ने नोएडा प्राधिकरण पर 100 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। आरोप है कि प्राधिकरण की लापरवाही के चलते सीवर का गंदा पानी कोंडली ड्रेन के जरिये सीधे यमुना नदी में डाला जा रहा है। यह जुर्माना पर्यावरणविद् अभिष्ट कुसुम गुप्ता की याचिका पर लगाया गया था, जिसमें दावा किया गया था कि दिल्ली से नोएडा तक आने वाले नालों की फाइल तक नहीं की गई और गंदगी को रोकने के पर्याप्त इंतजाम नहीं हुए।

दो नए एसटीपी का किया निर्माण

इस जुर्माने के खिलाफ नोएडा प्राधिकरण ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर 13 अगस्त को सुनवाई कर सकता है। प्राधिकरण ने अपनी दलील में कहा है कि शहर में वर्तमान में 8 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) कार्यरत हैं, जिनकी कुल क्षमता प्रतिदिन 411 मिलियन लीटर डेली (एमएलडी) है। इसके अलावा, 180 एमएलडी क्षमता के दो नए एसटीपी का निर्माण भी किया जा रहा है।

100 एमएलडी सीवेज का निस्तारण संभव

नोएडा प्राधिकरण ने कोर्ट में यह भी बताया कि 120 एमएलडी ट्रीटेड सीवेज पानी को शहर के विभिन्न सेक्टरों में ग्रीन एरिया की सिंचाई के लिए उपयोग किया जाएगा। इसके साथ ही, सेक्टर-62 में खोडा-मकनपुर के पास 16,000 वर्ग मीटर भूमि चिह्नित की गई है, जहां एक नया एसटीपी बनाया जाएगा, जिससे 100 एमएलडी सीवेज का निस्तारण संभव हो सकेगा।

प्रदूषण कम करने के लिए कई अन्य कदम भी उठाए

प्राधिकरण ने स्वीकार किया कि कई सोसाइटी में एसटीपी कार्यरत नहीं हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए, उन्होंने दोषी सोसाइटी पर जुर्माना लगाने की बात कही है। प्राधिकरण का दावा है कि प्रदूषण कम करने के लिए कई अन्य कदम भी उठाए जा रहे हैं और यमुना को प्रदूषण से बचाने के लिए हर संभव प्रयास जारी हैं। अब सभी की निगाहें सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं, जो यह तय करेगा कि एनजीटी का लगाया जुर्माना बरकरार रहेगा या प्राधिकरण को राहत मिलेगी।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

28 minutes ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

49 minutes ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

1 hour ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

2 hours ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

2 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

3 hours ago