दुनिया

अमेरिका में डर का माहौल! कौन है रहमानुल्लाह और क्यों हुई व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी? पढ़े पूरी घटना

White House Shooting : अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में, व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी की घटना हुई। इसमें कम से कम तीन लोग घायल हुए, जिनमें से दो नेशनल गार्ड के जवान थे। ये जवान वेस्ट वर्जीनिया नेशनल गार्ड के सदस्य हैं। घटना में शामिल संदिग्ध की पहचान अफगानी नागरिक के रूप में हुई है।

घायल जवान गश्त कर रहे थे, तभी संदिग्ध ने एक कोने से आकर उन पर अचानक हमला किया। गोलीबारी के बाद अन्य गार्ड सदस्यों ने संदिग्ध को घेरकर गिरफ्तार कर लिया। व्हाइट हाउस के निकट 2 नेशनल गार्ड को गोली मार दी गई, जिसके बाद दोनों की हालत गंभीर है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान

गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम 29 वर्षीय रहमानुल्लाह लकनवाल है, जो अफगानी नागरिक है। इस संदिग्ध ने व्हाइट हाउस से कुछ ही दूरी पर वाशिंगटन डीसी में तैनात वेस्ट वर्जीनिया नेशनल गार्ड के दो सदस्यों पर गोली चलाई थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

कौन है रहमानुल्लाह?

अमेरिकी मीडिया के अनुसार, रहमानुल्लाह अफगानिस्तान से अमेरिका आए एक प्रवासी हैं। उन्हें ऑपरेशन एलाइज वेलकम (Operation Allies Welcome) के तहत अमेरिका में बसाया गया और वाशिंगटन राज्य के बेलिंगहैम में रहने लगे।

ये भी पढ़े : लपटें कई किलोमीटर तक… हांगकांग की 7 बहुमंजिला इमारतों में भीषण आग, 44 की मौत, 300 लापता

घटना का विवरण

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, लकनवाल ने फर्रागुट वेस्ट मेट्रो स्टेशन के पास करीब 2:15 बजे (स्थानीय समय) पर घात लगाकर हमला किया। उन्होंने पहले महिला गार्ड के सीने में गोली मारी और फिर उसके सिर में भी गोली चलाई।

FBI जांच में आतंकवाद की आशंका

एफबीआई (FBI) के डायरेक्टर काश पटेल और वॉशिंगटन की मेयर म्यूरिल बाउजर ने कहा कि घायल गार्ड सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बाउजर ने कहा कि गोलीबारी में नेशनल गार्ड के सदस्य ही निशाना थे। फिलहाल जांच जारी है। एफबीआई(FBI) इस हमले की जांच आतंकवाद की संभावित कार्रवाई के रूप में कर रही है।

Kajal Sharma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

3 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

4 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

5 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

5 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

6 hours ago