व्यापार

Share Market : ऑल टाइम हाई के करीब Sensex, शेयर बाजार में तेजी और ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनने का मौका!

Share Market : भारतीय शेयर बाजार आज  गुरुवार को हरे निशान में खुला। शुरुआती कारोबार में फाइनेंशियल सर्विस, मेटल और ऑटो सेक्टर्स में खरीदारी देखी जा रही थी।

सुबह के कारोबार में शेयर बाजार का रुझान तेज

आज सुबह के कारोबार में BSE सेंसेक्स 134 पॉइंट्स यानी 0.16% बढ़कर 85,743 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, निफ्टी 50 60.85 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 26,266.15 पर पहुंच गया, जो 14 महीने में इसका नया उच्च स्तर है।

ऑल टाइम हाई के करीब

वहीं, सेंसेक्स आज 27 सितंबर, 2024 को अपने ऑल टाइम हाई 85,978 के बहुत करीब है। इसका मतलब है कि सेंसेक्स को अपने रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए केवल 235 अंक की बढ़त चाहिए। ग्लोबल मार्केट संकेतों के मुताबिक, अगर बाजार ने मजबूती बनाए रखी, तो सेंसेक्स 86,000 के पार जा सकता है। ऐसा होने पर सेंसेक्स आज एक नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम करेगा।

ये भी पढ़े : आज जेवर एयरपोर्ट आ रहे सीएम योगी, गाजियाबाद का भी करेंगे दौरा, इस मंदिर का करेंगे उद्घाटन

शेयर बाजार में सेंसेक्स के ज्यादातर स्टॉक हरे निशान में

गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के ज्यादातर शेयर बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे थे। टॉप गेनर्स की लिस्ट में बजाज फाइनेंस सबसे आगे रहा, जो 1.03% चढ़ा। इसके बाद ऐक्सिस बैंक ने 0.83%, लार्सन एंड टूब्रो ने 0.76%, ICICI बैंक ने 0.71%, और एशियन पेंट्स ने 0.60% की बढ़त दर्ज की।

वहीं, नुकसान में इटरनल सबसे ऊपर रहा, जिसका शेयर 0.70% तक गिरा। इसके अलावा टाइटन में 0.28%, मारुति में 0.25%, कोटक महिंद्रा बैंक में 0.19%, और अडानी पोर्ट्स में 0.18% की गिरावट दर्ज की गई।

Kajal Sharma

Recent Posts

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

5 minutes ago

अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…

23 minutes ago

Asian Games 2026: भारत ने हॉकी में दिखा या दम, दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…

42 minutes ago

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

1 hour ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

1 hour ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

1 hour ago