Uttar Pradesh News
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद के भिनगा क्षेत्र के सिसवा सरकारी सोसायटी पर किसानों ने बीज घोटाले के गंभीर आरोप लगाए हैं। किसानों का कहना है कि सोसायटी पर 1036 रुपये के सरकारी बीज को 1100 रुपये में बेचा जा रहा है, जिससे खुलेआम अवैध वसूली की जा रही है।
किसानों ने इस मामले में कृषि विभाग और सोसायटी की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकारी दर पर ही बीज उपलब्ध कराया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
इस संबंध में कृषि विभाग ने मामले की जांच कराने और जिला स्तर पर रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
एक किसान ने बताया कि परसों सीढ़ियों पर हमने कुछ बातें सुनी थीं। वहां मौजूद पत्रकारों ने मौके पर जाकर सत्यापन किया, तो स्थानीय किसानों ने भी बताया कि उन्हें ग्यारह सौ रुपये में बीज मिल रहा है। इससे हमें भरोसा हुआ कि आज हमारी पुरानी पंचायत के जो किसान यहां आए हैं, उन्हें शायद उचित दर पर बीज मिलेगा। लेकिन आज भी देखा जा रहा है कि बीज ग्यारह सौ रुपये में ही मिल रहा है।ही मिल रहा है।
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…
KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…