देश

शुभांशु शुक्ला ने शेयर किया अनुभव, बोले- असल उड़ान का एक्सपीरियंस ही अलग…

Shubhanshu Shukla : अंतरिक्ष यात्री और ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर सफल मिशन के बाद गुरुवार को दिल्ली में अपने अनुभव को साझा किया। इसरो अध्यक्ष वी. नारायणन के साथ एक संयुक्त पीसी में अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने अपने अंतरिक्ष मिशन के अनुभवों के बारे में जानकारी दी।

असल उड़ान भरी वो एक्सपीरियंस अलग ही

प्रेस ब्रीफिंग के दौरान शुभांशु शुक्ला ने कहा कि यह पूरे देश का मिशन था। यह अनुभव ज़मीनी स्तर पर मिलने वाले अनुभवों से बहुत अलग है। उन्होंने आगे कहा कि मैं भारत सरकार, इसरो और शोधकर्ताओं का धन्यवाद करना चाहता हूं। उन्होंने बताया कि कितनी भी ट्रेनिंग कर लें लेकिन जब असल उड़ान भरी वो एक्सपीरियंस अलग ही था।

शुभांशु शुक्ला ने आगे कहा कि पिछले एक साल में मैंने जो भी जानकारी इकट्ठा की है, वह हमारे अपने मिशनों, गगनयान और भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए उपयोगी होगी। बहुत जल्द हम अपने कैप्सूल से, अपने रॉकेट से और अपनी धरती से किसी को अंतरिक्ष में भेजेंगे। यह अनुभव जमीन पर सीखे गए अनुभव से बहुत अलग होता है। शरीर कई बदलावों से गुजरता है, अंतरिक्ष में 20 दिन बिताने के बाद शरीर गुरुत्वाकर्षण में रहने भूल जाता है।

बच्चों के सवालों का दिया जवाब

उन्होंने आगे अपने अनुभव को शेयर करते हुए कहा कि बच्चे मुझसे पूछ रहे हैं कि हम कैसे एस्ट्रोनॉट बन सकते हैं। ये देख के मुझे ख़ुशी होती है। शुक्ला (Shubhanshu Shukla) ने कहा कि यह मिशन लोगों को साथ लेकर आया है। बच्चों के लिए एक संदेश यही कि मैंने कभी नहीं सोचा था ये कर पाऊँगा। लेकिन मैंने किया है तो आप भी कर सकते हैं। भारत आज भी अंतरिक्ष से सारे जहाँ से अच्छा लगता है।

बता दें कि इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के सफल मिशन के बाद  दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी। इससे भी पहले उन्होंने सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से भी मुलाकात की थी।

ये भी पढ़े : Online Gaming बिल का टेक्नोलॉजीज पर दिखा असर, शेयरों में मचा हड़कंप

Kajal Sharma

Recent Posts

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा हमला, तालिबान सुप्रीम लीडर के शहर कंधार में धमाका

Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…

13 minutes ago

जमुई के बाद समस्तीपुर में भी युवती से सरेराह बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद 4 गिरफ्तार

Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…

16 minutes ago

ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया बैन का फैसला रद्द, व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल करने का आदेश

Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…

43 minutes ago

एक्टर शाहरुख की नेटवर्थ में ₹2,500 करोड़ की गिरावट, फिर भी अमीर एक्टर्स की लिस्ट में किंग

Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…

49 minutes ago

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

2 hours ago