नोएडा

सड़क किनारे कूड़ा डालने वाले सावधान! अथॉरिटी ने बनाया प्लान, पकड़े जाने पर थोका जाएगा जुर्माना

Swachhta Abhiyan: स्वच्छता अभियान के तहत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई की है। स्वास्थ्य विभाग (health department) की टीम ने जैतपुर के पास सर्विस रोड पर सड़क किनारे कूड़ा डालते हुए एक ट्रैक्टर-ट्राली को रंगेहाथ पकड़ लिया। मौके पर ही ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त कर लिया गया और उसके मालिक पर 50 हजार रुपये का जुर्माना ठोका गया। प्राधिकरण ने साफ कर दिया है कि जुर्माना भरने के बाद ही वाहन छोड़ा जाएगा।

महाप्रबंधक (स्वास्थ्य) आर.के. भारती ने चेतावनी दी है कि शहर को गंदा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि कूड़ा सड़क किनारे या खुले स्थान पर डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

ठोस कूड़ा प्रबंधन पर कार्यशाला

इसी बीच, नगर पालिका परिषद दादरी में विकेंद्रीकरण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (Swachhta Abhiyan) को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति और मोहल्ला समिति के सदस्य मौजूद रहे।

कई कर्मचारी रहेंगे मौजूद

बैठक में वार्ड स्तर पर कूड़ा अलग-अलग करने की रणनीति पर चर्चा की गई। साथ ही, विश्व मच्छर दिवस के अवसर पर मलेरिया और डेंगू से बचाव के उपायों पर भी लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर डॉ. रवींद्र कुमार, डीपीएम विपिन रुहेला, नरेंद्र सिंह राठौड़, श्याम समेत पालिका के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

20 minutes ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

53 minutes ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

1 hour ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

2 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

2 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

2 hours ago