मध्य प्रदेश

Madhya Pradesh News : सीधी में पुलिस का फ्लैग मार्च, जनता को मिला सुरक्षा का भरोसा

M.P ( सीधी ) | जिले में शांति और कानून व्यस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने आज विशेष मॉक ड्रिल और फ्लैग मार्च का आयोजन किया | यह अभयास पुलिस परेड ग्राउंड में हुआ जहाँ पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी की मौजूदगी में पुलिस बल ने अपनी तैयारियों का प्रदर्शन किया | यह कार्यक्रम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकअरविन्द श्रीवास्तव के मार्गदर्शन और अधीक्षक मुख्यालय अमन मिश्रा के नेतृत्व में संपन्न हुआ | मौके पर जिले के कई अधिकारी भी मौजूद रहे |

ड्रिल से जनता को मिला भरोसा

इस मॉक ड्रिल का मुख्य मकसद पुलिस बल को ऐसी परिस्थितियों के लिए तैयार करना था, जब भीड़ नियंत्रण या किसी अप्रिय घटना पर वह तुरंत कार्रवाई कर सकें ।

फ्लैग मार्च से दिया सुरक्षा का संदेश

फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस ने यह जताया कि किसी भी आपात स्थिति में बल तत्काल मौके पर मौजूद रहेगा। खासकर सांप्रदायिक तनाव या दंगा जैसी स्थिति में संयम, संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई पर जोर दिया गया।

एसपी का संदेश पुलिस बल के नाम

पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा , किसी भी भीड़ नियंत्रण की स्थिति में पुलिस का धैर्य और संयम सबसे जरूरी है। जनता का पुलिस पर भरोसा होना चाहिए और हमें अपनी कार्यशैली से यह भरोसा कायम रखना है।”

क्यों जरूरी है मॉक ड्रिल?

ऐसे अभ्यास से पुलिस बल की तैयारी और कार्यकुशलता मजबूत होती है। जिससे जवानों को वास्तविक परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने का आत्मविश्वास मिलेगा | इससे आम जनता को भी यह संदेश जाता है कि पुलिस हर समय सतर्क और सुरक्षा के लिए तैयार है।

यह मॉक ड्रिल सिर्फ पुलिस की तैयारी का अभ्यास ही नहीं था, बल्कि जनता को यह विश्वास दिलाने का भी प्रयास था कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस हर समय खड़े है। ऐसे आयोजन न केवल पुलिस बल की कार्यकुशलता को बढ़ाते हैं, बल्कि आम नागरिकों में सुरक्षा और भरोसे की भावना भी मजबूत करते हैं।

ये भी पढ़े : होटल से सीधे गिरफ्तारी : आगरा में पकड़ा गया चैतन्यानंद, फर्जी विजिटिंग कार्डों का रहस्य उजागर

Anil

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

2 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

4 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

4 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

5 hours ago