Stock Market
Stock Market : भारतीय शेयर बाजार अगले महीने यानी अक्टूबर में कुछ दिनों के लिए बंद रहेगा। इसका मतलब है कि इन दिनों निवेशक किसी तरह का कारोबार नहीं कर पाएंगे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी जानकारी के मुताबिक, 2 अक्टूबर (गुरुवार) को गांधी जयंती और दशहरा के अवसर पर बाजार में नॉर्मल ट्रेडिंग नहीं होगी।
इसके अलावा, 21 और 22 अक्टूबर को दीपावली, लक्ष्मी पूजन और बलिप्रतिपदा की वजह से भी शेयर बाजार बंद रहेगा। हालांकि, 21 अक्टूबर को निवेशकों के लिए खास अवसर होगा, क्योंकि इसी दिन मुहूर्त ट्रेडिंग आयोजित की जाएगी।
दीपावली भारतीय संस्कृति में नए वर्ष की शुरुआत का प्रतीक मानी जाती है। इसी परंपरा के चलते हर साल दिवाली पर भारतीय शेयर बाजारों में एक घंटे का विशेष ट्रेडिंग सेशन आयोजित किया जाता है। इसे मुहूर्त ट्रेडिंग कहा जाता है। माना जाता है कि इस शुभ समय पर की गई खरीद-फरोख्त पूरे साल निवेशकों को लाभ पहुंचाती है।
इस साल BSE और NSE ने घोषणा की है कि 21 अक्टूबर को दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन होगा। पिछले साल यह ट्रेडिंग शाम 6 बजे से 7 बजे तक आयोजित की गई थी।
अक्टूबर के अलावा, 5 नवंबर को प्रकाश गुरुपर्व और 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर भी शेयर बाजार बंद रहेगा। इससे पहले इस साल 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी पर भी कारोबार नहीं हुआ था।
विशेषज्ञों का मानना है कि दिवाली के शुभ मुहूर्त पर किया गया निवेश केवल धार्मिक मान्यता ही नहीं, बल्कि मार्केट सेंटीमेंट को भी मजबूत करता है। इस दौरान निवेशक लंबे समय तक लाभ की उम्मीद के साथ ट्रेडिंग करते हैं।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…