Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा हादसा हो गया। ग्यालशिंग जिले के रिंबी गांव में तेज बारिश के कारण अचानक लैंडस्लाइड हुई, जिसकी चपेट में आकर 20 से ज्यादा घर और सरकारी क्वार्टर बह गए। भूस्खलन के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम शुरू किया गया। राहत की बात है कि अब तक इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन और राहत दल मौके पर हालात का जायजा ले रहे हैं और प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचाई जा रही है।
बारिश से जुड़ी घटनाओं के बाद गंगटोक स्थित जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जिले में हुए नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। काबी टिंगडा के विधायक शेरिंग टी. भूटिया के नेतृत्व में मल्टी एजेंसी टीम ने कई प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। टीम में DDMA अधिकारी, सड़क एवं पुल विभाग के इंजीनियर, रंका ब्लॉक विकास अधिकारी, राजस्व सर्वेक्षक समेत अन्य अधिकारी शामिल रहे। टीम ने लैंडस्लाइड, सड़क अवरोध, कीचड़ और मलबे के बहाव के साथ रिहायशी इमारतों को हुए नुकसान का जायजा लिया।
बंगाल की खाड़ी से उठा अर्नब चक्रवात अब कमजोर पड़ गया है, लेकिन इसके असर से ओडिशा में भारी बारिश के साथ अचानक बाढ़ और लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है। राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी इलाकों में निचले और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों से करीब 10 हजार लोगों को निकालकर 200 राहत केंद्रों में पहुंचाया गया है। चक्रवात का असर 9 राज्यों में बताया जा रहा है, जिसके चलते कई इलाकों में प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
ये भी पढ़ें: सिक्किम की सुरंग में बड़ा हादसा, भूस्खलन के बाद 7 मजदूरों की गई जान
सिक्किम में मूसलाधार बारिश का कहर, लैंडस्लाइड से कई इलाकों का सड़क संपर्क टूटा
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…