Rahul Fazilpuria
Rahul Fazilpuria: गुरुग्राम में हरियाणवी सिंगर और रैपर राहुल फाजिलपुरिया पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हालांकि इस जानलेवा हमले में राहुल फाजिलपुरिया बाल-बाल बच गए। बादशाहपुर एसपीआर में फाजिलपुरिया पर यह हमला हुआ है। यूट्यूबर एल्विश यादव के दोस्त राहुल फाजिलपुरिया का नाम भी एल्विश के साथ सांपों के जहर और शूट वाले मामले में सामने आ चुका है।
पुलिस के मुताबिक, राहुल अपने गांव फाजिलपुरिया (Rahul Fazilpuria) के पास से गुरुग्राम के बादशाहपुर साउदर्न पेरीफेरल रोड पर जा रहे थे। तभी पीछे से आई गाड़ी टाटा पंच में सवार होकर कुछ बदमाश आए और सिंगर की गाड़ी पर फायरिंग कर दी। जैसे ही सिंगर को अहसास हुआ है कि उन पर हमला हुआ है तो उन्होंने अपनी गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। इस हमले में वो बाल-बाल बच गए।
यह भी पढ़ें: निमिषा प्रिया को बचाने के लिए आगे आए मुस्लिम धर्मगुरु, यमन के धार्मिक नेतृत्व से की बातचीत
हमले के बाद राहुल फाजिलपुरिया ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। इतना ही नहीं,वारदात के दौरान आस-पास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कुछ दिन पहले ही STF को इनपुट मिला था कि बदमाश किसी सिंगर को निशाना बना सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ सिंगर को भी पहले धमकी मिल चुकी थी जिसके बाद से उनकी सिक्योरिटी में हरियाणा पुलिस के दो जवान तैनात रहते थे। हाल ही में हरियाणा पुलिस ने सिक्योरिटी वापस ली थी, अब उन पर फायरिंग हो गई।
यह भी देखें: Golden Temple Threat: गोल्डन टेंपल को उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, SGPC और Police हाई अलर्ट पर |
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…