दुनिया

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए आगे आए मुस्लिम धर्मगुरु, यमन के धार्मिक नेतृत्व से की बातचीत

Nimisha Priya: यमन में भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को फांसी की सजा सुनाई गई है और दो दिन बाद यानी 16 जुलाई को उनको फांसी देने की तारीख भी तय है। इसी बीच अब निमिषा प्रिया को बचाने के लिए सुन्नी मुस्लिम धर्मगुरु कंथापुरम ए.पी. अबूबकर मुसलियार आगे आए हैं। सूत्रों के मुताबिक मुस्लिम धर्मगुरु उसे बचाने के लिए प्रयास भी कर रहे हैं।

इस्लामिक धार्मिक नेतृत्व के साथ की बातचीत

सूत्रों के मुताबिक, 94 वर्षीय मुस्लिम धर्मगुरू ने यमन में इस्लामिक धार्मिक नेतृत्व के साथ बातचीत की है। इसके अलावा वह मृतक तलाल अब्दो मेहदी के परिजनों के संपर्क में भी हैं। दरअसल, तलाल अब्दो मेहदी यमनी नागरिक था, भारतीय नर्स ने साल 2017 में जिसकी कथित तौर पर हत्या कर दी थी। वहीं मुसलियार को भारत के मुफ्ती ए आजम की उपाधि प्राप्त है। इतना ही नहीं उन्हें आधिकारिक तौर पर शेख अबूबक्र अहमद के नाम से भी जाना जाता है।

16 जुलाई को दी जानी है निमिषा को फांसी

बता दें कि केरल निवासी नर्स निमिषा प्रिया (Nimisha Priya) को अपने यमनी व्यापारिक साझेदार मेहदी की हत्या के मामले में 16 जुलाई को फांसी की सजा दी जानी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दियात यानी ब्लड मनी दिए जाने को लेकर बातचीत हो चुकी है और केरल में संबंधित पक्षों को इसकी जानकारी भी दे दी गई है। हालांकि,अभी तक बातचीत की स्थिति के बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें: सबसे ज्यादा गालियां देते हैं दिल्ली के लोग, यूपी और बिहार के लोग भी नहीं पीछे

वहीं, यमन में लागू शरिया कानून के मुताबिक,दियात कानूनी रूप से मान्यता प्राप्त क्षमादान वित्तीय मुआवजा है, जो दोषी की तरफ से मारे गए व्यक्ति के परिजनों को दिया जाता है। सूत्रों का कहना है कि बातचीत को सुगम बनाने के लिए मुसलियार के मुख्यालय में एक कार्यालय भी खोला गया है।

यह भी देखें: ED Summoned Robert Vadra: PMLA के शिकंजे में वाड्रा, भंडारी कनेक्शन ने बढ़ाई मुश्किलें |

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

View Comments

Recent Posts

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

22 minutes ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

1 hour ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

2 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

3 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

3 hours ago