सबसे ज्यादा गालियां देते हैं दिल्ली के लोग, यूपी और बिहार के लोग भी नहीं पीछे

Delhi News: दिल्ली के लोग सबसे ज्यादा गालियां देते हैं। एक सर्वे रिपोर्ट में सामने आया कि दिल्ली में मां, बहन और बेटी के लिए सबसे ज्यादा अपशब्दों का इस्तेमाल किया जाता है। इस लिस्ट में दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा के साथ और कई राज्यों के नाम शामिल हैं। सर्वे में सामने आया कि दिल्ली के लोगों के लिए गाली देना एक आम बात है, इसलिए वो बात-बात पर गाली देते हैं।

महिलाएं भी करती हैं अपशब्दों का इस्तेमाल

इतना ही नहीं, मां,बहन और बेटी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल सिर्फ पुरुष ही नहीं, बल्कि महिलाएं और लड़कियां भी करती हैं। सर्वे के मुताबिक 30 फीसदी महिलाएं और लड़कियां गालियां देती हैं। हैरान कर देने वाली बात तो ये है कि लड़कियों के स्कूलों और कॉलेजों में भी गाली देना आम है।

‘गाली बंद घर’ अभियान के तहत सर्वे

दरअसल, महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस डॉक्टर सुनील जागलान ने गाली बंद घर अभियान के तहत एक सर्वे किया। इस सर्वे में 11 साल में लगभग 70 हजार लोगों को शामिल किया गया। इनमें युवा, माता-पिता, शिक्षक,डॉक्टर,ऑटो ड्राइवर,स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट,पुलिसकर्मी, वकील,बिजनेसमैन, सफाईकर्मी, प्रोफेसर, पंचायत सदस्य शामिल थे।

दिल्ली के 80 फीसदी लोग देते हैं गाली

सर्वे के बाद सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के 80 फीसदी लोग गाली देते हैं और ये (Delhi News) देश का एक ऐसा राज्य है, जहां के लोग सबसे ज्यादा गाली देते हैं। वहीं दूसरे नंबर पर पंजाब का नाम आता है, जहां के 78 फीसदी लोग अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, यूपी और बिहार की बात करें तो गाली देने के आंकड़ों में बिहार और उत्तर प्रदेश का एक जैसा ही हाल है। जहां के 74 फीसदी लोग गाली देते हैं।

यह भी पढ़ें: “बाबाओं के चक्कर में मत पड़ो”, छांगुर बाबा को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान

वहीं, राजस्थान के 68 फीसदी लोग, हरियाणा के 62 फीसदी, महाराष्ट्र के 58 फीसदी,गुजरात के 55 फीसदी लोग, मध्य प्रदेश के 48 फीसदी लोग, उत्तराखंड के 45 फीसदी लोग, कश्मीर के 15 फीसदी लोग गाली देते हैं यानी अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं। जबकि नॉर्थ ईस्ट और बाकी राज्यों के 20-30 फीसदी लोग ही गाली देते हैं।

यह भी देखें: Bihar Politics: बिहार में चुनावी संग्राम, दिल्ली में सियासी मंथन |

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

34 minutes ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

58 minutes ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

2 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

3 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

3 hours ago