हरियाणा

चीफ इमाम ने की गाय को राष्ट्रीय प्राणी घोषित करने की मांग, नूंह की ब्रज मंडल यात्रा में हुए शामिल

Nuh Braj Mandal Yatra :  सावन की पहली सोमवारी पर देश भर में शिव मंदिर के भक्तों की भिड़ उमड़ी है. इस अवसर पर नूंह के ऐतिहासिक नलेश्वर शिव मंदिर में भी आज सुबह  ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा की शुरुआत हुई. इस अवसर पर भक्तों की लंबी कतार जलाभिषेक के लिए उमड़ी.

महाभारत काल से जुड़ा है नलेश्वर शिव मंदिर की मान्यता

नूंह के नलेश्वर शिव मंदिर की मान्यता महाभारत काल से जुड़ा हुआ है. ब्रज मंडल जल अभिषेक यात्रा में आम लोगों के साथ-साथ हरियाणा सरकार के खेल मंत्री गौरव गौतम, पूर्व वन एवं पर्यावरण मंत्री कुंवर संजय सिंह, गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा, वक्फ बोर्ड प्रशासक जाकिर हुसैन और ऑल इंडिया इमाम संगठन के अध्यक्ष डा. उमर अहमद इलियासी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया और भगवान शिव पर जल चढ़ाया.

गाय को राष्ट्रीय प्राणी घोषित की मांग

इस दौरान ऑल इंडिया इमाम संगठन के अध्यक्ष डा. उमर अहमद इलियासी ने यात्रा में शामिल होकर एकता का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि पिछले साल ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा के दौरान कुछ हिंसक घटनाएं हुई थीं. इस बार मैं स्वयं इस यात्रा में शामिल हुआ हूं ताकि एकता का संदेश दिया जा सके. हमारे देश की विशेषता अनेकता में एकता है, और हमें इस परंपरा को बनाए रखना चाहिए. इस दौरान उन्होंने आगे गाय को राष्ट्रीय प्राणी घोषित करने की मांग उठाई, जिसे उन्होंने सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक महत्व से जोड़ा.

ये भी पढ़ें : अहमदाबाद हादसे के बाद DGCA की एयर इंडिया बोइंग विमान पर नजर, फ्यूल कंट्रोल  स्विच की जांच का आदेश

सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक इंतजाम

संवेदनशील इलाके को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए. मंदिर परिसर और यात्रा मार्ग पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया ताकि शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.नलेश्वर मंदिर में सुबह से ही भक्तों का उत्साह देखने लायक है. यह यात्रा न केवल धार्मिक महत्व रखती है,बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक भी बन रही है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

दिल्ली में 11 KM लंबा छठ घाट तैयार, नितिन नवीन ने किया उद्घाटन; साफ पानी से लेकर CCTV तक की सुविधा

Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…

46 minutes ago

IIT खड़गपुर में शुरू होगी MD की पढ़ाई, 6 स्पेशलाइजेशन में मिलेंगी 12 सीटें

IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…

1 hour ago

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से पारण तक चार दिनों का पूरा कैलेंडर

Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…

2 hours ago

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

2 hours ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

3 hours ago