Breaking

SIR को लेकर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, कहा- अगर अवैध काम हुआ तो CEC पर चलाया जाए आपराधिक मुकदमा

SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त समेत जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान कोई अनुचित या अवैध काम हुआ है तो जिम्मेदार लोगों पर आपराधिक मुकदमा चलना चाहिए। उनका यह बयान चुनाव आयुक्तों के बीच SIR से जुड़े फैसलों को लेकर मतभेद की रिपोर्ट सामने आने के बाद आया है।

चुनावी प्रक्रिया से खिलवाड़ पर प्रियंका सख्त

कालपेट्टा में मीडिया से बातचीत के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि चुनाव की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी भी तरह का हस्तक्षेप संविधान के खिलाफ गंभीर अपराध है। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया के साथ अगर कोई खिलवाड़ करता है तो यह देशद्रोह है। प्रियंका ने साफ कहा कि इस मुद्दे पर उनका रुख स्पष्ट है और लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया से छेड़छाड़ को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए।

वोटर लिस्ट में हेरफेर पर कार्रवाई की मांग

प्रियंका गांधी वाड्रा ने मतदाता सूची में हेरफेर और बड़े पैमाने पर नाम हटाए जाने को गंभीर अपराध बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाना लोकतंत्र, संविधान और देश के खिलाफ आपराधिक कृत्य होगा। प्रियंका ने कहा कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त को कथित अनियमितताओं की जानकारी थी, साथी चुनाव आयुक्तों ने भी उन्हें इसकी जानकारी दी थी और इसके बावजूद प्रक्रिया जारी रही, तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई होनी चाहिए।

Sunil Gupta

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

6 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

6 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

7 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

7 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

7 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

7 hours ago