Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से महोबा जा रही बस आग की चपेट में आ गई। हादसे में 9 यात्रियों की मौत हो गई, जिनमें एक महिला भी शामिल है। बिहार नंबर वाली बस में हादसे के वक्त करीब 35 यात्री सवार थे। पुलिस के अनुसार, घटना जेवर के दयानतपुर गांव के पास रात करीब 11 बजे हुई।
यात्रियों की शिकायत पर दर्ज FIR के अनुसार, बस में जलने की गंध आने पर कई यात्रियों ने ड्राइवर और कंडक्टर को चेतावनी दी और बस रोकने को कहा। आरोप है कि दोनों ने वाहन रोकने से इनकार करते हुए कहा, “मरना है तो मर जाओ, हम बस नहीं रोकेंगे।” कुछ देर बाद बस रोकने तक उसमें आग लग चुकी थी और देखते ही देखते पूरा वाहन आग की लपटों में घिर गया।
ग्रेटर नोएडा पुलिस के मुताबिक, बस के AC में स्पार्क या ब्लास्ट के बाद इंजन का लुब्रिकेटिंग ऑयल आग पकड़ गया, जिससे आग तेजी से फैल गई। पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए थे। जेवर SHO अजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड की जांच में सामने आया कि बस नंबर BR32PA8647 पर ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के 60 से ज्यादा चालान दर्ज थे, जिनमें 20 से अधिक का भुगतान अभी बाकी था। वाहन सूचना रिकॉर्ड के अनुसार, बस पर कुल ₹1.75 लाख से ज्यादा का चालान बकाया था। सबसे हालिया चालान 19 अगस्त को दिल्ली के मयूर विहार में ₹18,500 का हुआ था, जो बस की छत पर सामान ले जाने से जुड़ा था।
पुलिस के मुताबिक, हादसे के दौरान ड्राइवर और कंडक्टर को ड्राइवर के केबिन से जलने की गंध की जानकारी दी गई थी, लेकिन ड्राइवर ने तुरंत बस नहीं रोकी। FIR के अनुसार, कुछ ही देर में ड्राइवर की सीट के पास आग लगी और तेजी से पूरे वाहन में फैल गई। दमकलकर्मियों को बस के अंदर 9 शव मिले। हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
ये भी पढ़े: जमुई के बाद समस्तीपुर में भी युवती से सरेराह बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद 4 गिरफ्तार
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…
Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…
Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…
SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…
Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…