Sitapur: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में लखीमपुर बाईपास स्थित सराय मलुही के पास भाजपा जिला कार्यालय में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 5 फीट लंबा कोबरा खिड़की के रास्ते अंदर घुस गया। सांप सीधे AC के पास पहुंचकर उसके इनडोर हिस्से में छिप गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कार्यालय में जिलाध्यक्ष के कमरे की सफाई कर रहे कर्मचारी ने AC के पीछे लंबी पूंछ देखी। शक होने पर उसने डंडे से उसे हटाने की कोशिश की। हलचल होते ही सांप बाहर निकलने लगा, जिससे वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।
भाजपा जिला महामंत्री विपुल प्रताप सिंह ने वन विभाग को सूचना देने के साथ सांप का वीडियो भी बनाया। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम कार्यालय पहुंची और करीब तीन घंटे के ऑपरेशन के बाद कोबरा को सुरक्षित पकड़कर अपने साथ ले गई। इसके बाद कर्मचारियों और अन्य लोगों ने राहत की सांस ली। पूरी घटना के दौरान किसी के घायल होने या किसी अन्य अनहोनी की सूचना नहीं है।
ये भी पढ़े: यमन के मोचा बंदरगाह पर हूतियों का कब्जा! बाब-अल-मंदेब के करीब बढ़ी पकड़
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…