Breaking

Vikram-1 की पहली उड़ान: Skyroot ने लॉन्च किया भारत का पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट

Skyroot Vikram-1 Launch: हैदराबाद की Skyroot Aerospace ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से Vikram-1 का प्रक्षेपण किया। 'Aagaman' नाम का यह मिशन भारत के पहले निजी तौर पर विकसित ऑर्बिटल-क्लास रॉकेट की पहली उड़ान है। लॉन्च पहले सुबह 11:30 बजे होना था, लेकिन इसे 12:05 बजे किया गया। कंपनी के अनुसार T-12 मिनट पर ऑटोमैटिक लॉन्च सीक्वेंस शुरू हुआ था, जिसे T-4:59 मिनट पर नियोजित होल्ड के तहत रोका गया। मौसम और सभी प्री-फ्लाइट परीक्षण सफल रहे।

क्या है Vikram-1 और इसकी खासियत?

24 मीटर ऊंचा तीन-चरणीय (Three-Stage) रॉकेट 450 किमी ऊंचाई वाले लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) में 60 डिग्री झुकाव पर 350 किलोग्राम तक का पेलोड ले जा सकता है। इसमें ऑर्बिटल एडजस्टमेंट मॉड्यूल भी है, जो उपग्रहों को उनकी निर्धारित कक्षा में स्थापित करेगा। यह भारत का पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट है, जिसे डिजाइन से लेकर निर्माण तक पूरी तरह एक निजी कंपनी ने विकसित किया है।

नई तकनीक और पेलोड

Vikram-1 में ऑल-कार्बन कॉम्पोजिट संरचना, तीन सॉलिड-फ्यूल स्टेज, 3D-प्रिंटेड लिक्विड रॉकेट इंजन और स्वदेशी न्यूमैटिक स्टेज-सेपरेशन सिस्टम का उपयोग किया गया है। कंपनी के अनुसार 3D प्रिंटिंग से इंजन के सैकड़ों पुर्जों को एक हिस्से में बदलकर निर्माण समय घटाया गया है।

Skyroot की उपलब्धि

2018 में पूर्व ISRO वैज्ञानिक पवन कुमार चंदाना और नागा भरत डाका ने Skyroot की स्थापना की थी। नवंबर 2022 में Vikram-S भारत का पहला निजी रॉकेट बना था, जिसने सब-ऑर्बिटल उड़ान भरी थी। Vikram-1 कंपनी का पहला ऑर्बिटल मिशन है, जिसका उद्देश्य तकनीकों का परीक्षण, भविष्य के मिशनों के लिए डेटा जुटाना और नियमित लॉन्च क्षमता विकसित करना है। मिशन में Diamond Lotus (Cosmos Diamonds), एक माइक्रो-आर्ट पेलोड, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का "वंदे मातरम्" संदेश वाला हस्तलिखित पोस्टकार्ड, वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों के पोस्टकार्ड तथा Grahaa Space, Cosmoserve, DCubed और Skyroot SCOPE के तकनीकी पेलोड भी 450 किमी LEO में तैनात किए जाएंगे।

ये भी पढ़े: 21 दिन बाद खत्म हुई सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल? दिल्ली पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची


Tanisha Verma

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

2 minutes ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

35 minutes ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

49 minutes ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

1 hour ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

2 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

2 hours ago